पुणे। पुणे से बंगलुरु जा रही अकासा एयर की फ्लाइट को हवाई अड्डे पर आखिरी मिनट में रोक दिया गया। उड़ान भरने से पहले ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद विमान से यात्रियों को उतार दिया गया।
बताया जाता है कि यह फ्लाइट मंगलवार सुबह 8.50 बजे जाने वाली थी और यात्रियों को 8.10 बजे विमान में सवार किया गया। विमान जब उड़ान भरने के लिए तैयार था, तभी उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई और विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। अकासा एयर के जिस विमान में खराबी आई, वो बोइंग 737 मैक्स है। खराबी के चलते करीब डेढ़ घंटे तक यात्री विमान के अंदर ही रहे, लेकिन जब गड़बड़ी ठीक नहीं हो सकी तो आखिरकार यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। अकासा एयर ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि उड़ान संख्या क्यूआईपी 1312 में तकनीकी खराबी के चलते देरी हुई।
👉 यह भी पढ़ें:
- उड़ान से ठीक पहले बड़ा खतरा! बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा; यात्रियों में मची हलचल
- बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से यात्रियों को बाहर निकाला
- बेंगलुरु हवाई अड्डे पर लैंडिग के वक्त एयर इंडिया के विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, सभी यात्री सुरक्षित
- बेंगलुरु में जिस रास्ते से गुजरने वाले थे पीएम मोदी , वहां मिलीं जिलेटिन की छड़ें


