👉 यह भी पढ़ें:
- Petrol में Ethanol Blending से बढ़ेगी गाड़ी की Performance या होगा Engine Damage? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया बड़ा जवाब
- Rahul Gandhi पर भड़कीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जमकर सुना दी खरी-खरी
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पर टिकी हैं निगाहें, देखना होगा कि किस सेक्टर को कितना होता है फायदा
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया आर्थिक सर्वे, इस साल देश की अर्थव्यवस्था 7.2% की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान
- वैश्विक तेल आपूर्ति बढ़ने से ईंधन की कीमतों में कमी संभव: हरदीप सिंह पुरी
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया नया आयकर बिल, आयकर भरना अब होगा आसान
0:00 left
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट संकट के बीच देश में लॉकडाउन लगाने की खबरों को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अफवाह बताया है। वित्त मंत्री ने कहा कि जनता की आवाजाही या आर्थिक गतिविधियों पर कोई पाबंदी लगाने की कोई योजना नहीं है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इसे झूठा बताया है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को ऐसी खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि लॉकडाउन जैसी किसी कार्रवाई पर विचार नहीं किया जा रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहती हूं कि कोई लॉकडाउन नहीं होगा। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि कुछ नेता कह रहे हैं कि लॉकडाउन होगा और ईंधन की कमी हो जाएगी। ये बातें बेबुनियाद हैं। सीतारमण ने कहा कि नेताओं की तरफ से आने वाले ऐसे बयान चिंताजनक हैं। कोविड जैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा। मैं लोगों को फिर से आश्वस्त करना चाहती हूं कि कोविड जैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा।
इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी साफ कहा कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, जैसा कि महामारी के दौरान लगाया गया था। उन्होंने लॉकडाउन की अफवाहों की आलोचना करते हुए इसे ‘हानिकारक‘ बताया। हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह झूठी हैं। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि सरकार द्वारा ऐसी कोई प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है। ऐसे समय में हमें शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहना चाहिए। ऐसी स्थिति में अफवाहें फैलाने और दहशत पैदा करने के प्रयास हानिकारक हैं। हरदीप पुरी ने आगे कहा कि वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है और हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और ज़रूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीज़ों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे. हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।



