स्कॉटलैंड के नए घृणा अपराध कानून का विरोध शुरू
घृणा अपराध के खिलाफ बनाए गए स्कॉटलैंड के नए कानून को लेकर विवाद शुरू हो गया है। हेट क्राइम एंड पब्लिक ऑर्डर (स्कॉटलैंड) एक्ट को स्कॉटलैंड की संसद से साल 2021 में पारित कर दिया गया था, लेकिन इसे अब लागू किया गया है। नए कानून के तहत उम्र, दिव्यांग, नस्ल, धर्म और लैंगिक पहचान को नए कानून के तहत घृणा अपराध से सुरक्षित किया गया है। हालांकि बोलने की आजादी के अधिकार के तहत इस कानून की तीखी आलोचना भी हो रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशभर में हाहाकार: आज बंद रहेंगी लाखों मेडिकल दुकानें
- भोजशाला फैसले पर ओवैसी का हमला, बोले– संविधान की भावना के खिलाफ है निर्णय
- तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा विस्फोट: एआईएडीएमके में बगावत, 36 विधायक पलानीस्वामी के खिलाफ
- नारी शक्ति को मिला संवैधानिक सम्मान: महिला आरक्षण कानून लागू, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया मजबूत भारत की पहचान

नया कानून विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ नफरत पर प्रतिबंध नहीं लगाता है। सरकार का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ नफरत से निपटने के लिए जल्द ही नया कानून लाया जाएगा। हालांकि इस कानून से महिलाओं को बाहर रखने का विरोध हो रहा है।


