मेडिकल जमानत के लिए केजरीवाल ले रहे हाई शुगर लेवल वाली चीजें;ईडी
प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कोर्ट में दावा किया कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल टाइप-2 डायबिटीज होने के बावजूद मेडिकल आधार पर जमानत लेने के लिए हर दिन आम और मिठाई जैसी मीठी और चीनी वाली चीज़ें खा रहे हैं.ईडी के वकील ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा है कि केजरीवाल रोज़ाना आम और मिठाई खा रहे हैं तो डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं है. हमने उनका डाइट चार्ट कोर्ट के सामने रखा है.



