0:00
0:00 left
कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी की सदस्यता ली
कांग्रेस नेता और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है. तजिंदर सिंह बिट्टू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा.

तजिंदर सिंह बिट्टू ने अपने इस्तीफे में लिखा, मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और एआईसीसी, हिमाचल प्रदेश के सचिव सह-प्रभारी पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं. हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों के साथ छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहा है.हिमाचल प्रदेश में वोटिंग आखिरी चरण में एक जून को होगी.
👉 यह भी पढ़ें:
- विधानसभा एक की विधायक ट्रॉफी से विजयवर्गीय आउट, अब ‘स्वाभिमान’ ट्रॉफी हुआ नाम, पोस्टर-बैनर पर भाजपा की नई ‘चौकड़ी’
- संजय राउत ने BJP पर लगाया सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप, 150 करोड़ का दावा
- गोरखपुर में सपा के रोड शो के दौरान BJP नेता के बेटे की मौत, 6 नामजद सहित कई पर FIR
- इंदौर की ‘चौकड़ी’ को देखते ही सीएम ने कहा-इंदौर में बहुत अच्छे से मनी दीपावली, बहुत-बहुत बधाई…अब ‘राज’ ढूंढ रहे लोग
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- वन-ऑन-वन बहस के बाद मोदी नहीं रहेंगे प्रधानमंत्री
- भोपाल में आज दिखा इंदौर भाजपा के ‘पंच’ का दम, नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई नेताओं से की मुलाकात



