नेपाल ने कुछ भारतीय ब्रांड्स के मसालों पर बैन लगाया

Date:

नेपाल ने कुछ भारतीय ब्रांड्स के मसालों पर बैन लगाया

नेपाल ने कुछ भारतीय ब्रांड्स के मसालों की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद उन पर तुरंत प्रभाव से अस्थायी बैन लगा दिया है. नेपाल ने दो भारतीय कंपनियों के चार प्रकार के मसालों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है और इनके आयात पर भी रोक लगा दी है.

नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने इस बारे में जानकारी मुहैया करवाई है. विभाग ने कहा है, भारत के एमडीएच और एवरेस्ट ब्रांडों से सांबर मसालों, करी पाउडर और मछली करी मसालों के आयात को तुरंत रोकने के लिए संबंधित सरकारी एजेंसियों को एक पत्र भेजा गया है.

kitchen hacks: easy tips to keep spices fresh and aromatic for longer time  - Hacks: मसालों को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखेंगे ये टिप्स, स्वाद बनाए रखने  के लिए ऐसे करें

विभाग की महानिदेशक मतीना जोशी वैद्य ने बीबीसी नेपाली सेवा को बताया, एक पत्र हासिल हुआ है और कुछ मसालों को फिलहाल के लिए आयात नहीं किया जा सकता.

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, नेपाल ने जिन मसालों के आयात परमिट को रोकने के लिए पत्र लिखा है, उनमें एमडीएच के तीन और एवरेस्ट का एक प्रकार का मसाला शामिल है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हो गया। इस घटना में अब तक 16 लोगों की मौत की खबर आ रही है, जबकि कई घायल हैं। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस-प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सीएम एमके स्टालिन ने इस घटना पर दुख जताया है। बताया जाता है कि यह घटना विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में हुई। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस दुखद घटना पर संज्ञान लेकर मंत्रियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। प्राथमिक रिपोर्ट में करीब 16 लोगों की मौत की बात कही गई है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तमिलनाडु में पहले भी पटाखा फैक्ट्रियों के विस्फोट और धमाके के साथ आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनी गई। धमाके के बाद आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और खिड़कियों के कांच टूट गए। तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कट्टानापट्टी में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत की खबर से गहरा दुःख हुआ है। इस त्रासदी से उन्हें अत्यंत पीड़ा पहुंची है और उन्होंने जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित मंत्रियों के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नरासु को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ज़िलाधिकारी से संपर्क कर सभी आवश्यक सहायता के तालमेल का भी निर्देश दिया है।