वर्ल्ड कप;श्रीलंका 77 रन पर सिमटी, द. अफ्रीका छह विकेट से जीता
टी20 विश्व कप 2024 के चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 19.1 ओवर में 77 रन पर सिमट गई थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन कुसल मेंडिस ने बनाए। उन्होंने 19 रन बनाए, जबकि एंजलो मैथ्यूज 16 रन बना सके। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में भारत की शानदार जीत, देवदत्त पडिक्कल के शतक ने बढ़ाया आत्मविश्वास
- India Test squad : श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पहली बार सारांश जैन को मौका
- FIFA World Cup 2026 Semifinal: कौन बनेगा नया चैंपियन? फ्रांस, स्पेन, अर्जेंटीना या इंग्लैंड, जानिए किसका पलड़ा सबसे भारी
- FIFA वर्ल्ड कप 2026: मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया, क्विनोनेस और जिमेनेज के गोलों से ओपनिंग मैच में धमाका
- भारत और श्रीलंका ने ईरानी युद्धपोतों को दी शरण, समुद्र में बढ़ते तनाव के बीच बड़ा कदम
- अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर श्रीलंका में किया हमला, 180 लोग थे सवार, 87 से ज्यादा के शव मिले
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पाथुम निसांका तीन रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद तो पूरी बैटिंग लाइन अप लुढ़क गई। एनरिक नॉर्त्जे ने कहर बरपाते हुए कुसल मेंडिस (19), कामिंदु मेंडिस (11), चरिथ असलंका (6) और एंजलो मैथ्यूज (16) को पवेलियन भेजा। नॉर्त्जे ने चार ओवर में सात रन खर्च किए और चार विकेट लिए। कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए। महाराज ने दोनों विकेट एक ही ओवर में निकाले। उन्होंने कप्तान वानिंदु हसरंगा (0) और सदीरा समरविक्रमा (0) को आउट किया। दासुन शनाका (9) और मथीशा पथिराना (0) को रबाडा ने पवेलियन भेजा। वहीं, नुवान तुषारा (0) रन आउट हुए। ओटनील बार्टमैन को एक विकेट मिला।




