उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का कहर: कश्मीर से पंजाब तक तापमान लुढ़का, जनजीवन प्रभावित

Date:

उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का कहर: कश्मीर से पंजाब तक तापमान लुढ़का, जनजीवन प्रभावित

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कश्मीर और लद्दाख में रविवार को कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया, जबकि पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान गिरकर 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

बिहार में घने कोहरे और कोल्ड वेव का कहर, 29 दिसंबर तक ''ऑरेंज अलर्ट'' जारी,  जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट - dense fog and cold wave wreak havoc in  bihar orange

सुबह के समय घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलती रहीं।

हरियाणा, दिल्ली, बिहार, पश्चिमी राजस्थान और सौराष्ट्र तक घना कोहरा छाया रहा। पंजाब के अमृतसर, दिल्ली के सफदरजंग, उत्तर प्रदेश के हिंडन, कानपुर, बरेली वायुसेना स्टेशन और आजमगढ़ तथा गुजरात के सूरत में दृश्यता शून्य दर्ज की गई।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान -8.9 डिग्री, शोपियां में -6.7 डिग्री और श्रीनगर में -4.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

लद्दाख के द्रास में पारा माइनस 20 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मैदानी इलाकों में पंजाब का अमृतसर 1.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।

उत्तर प्रदेश में हरदोई 3.5 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री और हरियाणा के नारनौल में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जनवरी तक उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, 23 जनवरी तक घने कोहरे का असर बना रहने की चेतावनी जारी की गई है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Sonam Raghuvanshi  की जमानत बरकरार, मेघालय हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका की खारिज

राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी अभी जमानत पर ही जेल से बाहर रहेगी। मेघालय हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें सोनम की जमानत रद्द करने की मांग की गई थी। हाई कोर्ट ने सोनम को निचली अदालत से मिली जमानत को बरकरार रखा है। सोनम जमानत पर जेल से बाहर रहेंगी।