0:00
0:00 left
जम्मू-कश्मीर;आतंकी हमले की जांच करने पहुंची एनआईए
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में श्रद्धालुओं से भरी बस पर हुए आतंकी हमले की जांच एनआईए करेगी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम पुलिस की मदद करने और जमीनी हालात का आकलन करने के लिए जम्मू संभाग के जिला रियासी पहुंच गई है। एनआईए की फोरेंसिक टीम भी जमीनी स्तर से साक्ष्य जुटाने में मदद करने की कोशिश कर रही है।
उधर, रियासी में पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ, सेना के जवानों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वन क्षेत्र में तलाशी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। रविवार की शाम को रियासी में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें एक मासूम बच्चे समेत नौ श्रद्धालुओं की जान चली गई थी, जबकि कई गंभीर घायल हैं।रियासी आतंकी हमले पर एसएसपी मोहिता शर्मा ने कहा, “कल शाम करीब छह बजे एक यात्री बस शिवखोड़ी से दर्शन करके रियासी की ओर जा रही थी। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की। हमले में नौ लोगों की मृत्यु हुई है और 33 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए
- आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त
- जम्मू-कश्मीर में आग का तांडव: बांदीपोरा की मेन मार्केट धधकी, श्रीनगर के जंगलों में भी लगी आग
- जम्मू-कश्मीर के चतरू वन में मुठभेड़ के दौरान जैश के दो आतंकवादी ढेर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी




