ग़ज़ा में संघर्षविराम की कोशिशें हुई तेज़, एंटनी ब्लिकंन पहुंचे मिस्र
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकंन मिस्र पहुंच गए हैं. ग़ज़ा की जंग शुरू होने के बाद से ये उनकी आठवीं मध्य-पूर्व यात्रा है.तीन दिनों के इस दौरे में मिस्र अमेरिकी विदेश मंत्री का पहला पड़ाव है. एंटनी ब्लिंकन की इस यात्रा का मक़सद ग़ज़ा में संघर्षविराम की कोशिशों के लिए समर्थन जुटाना है.इस यात्रा के दौरान एंटनी ब्लिंकन अरब जगत के नेताओं से हमास पर शांति समझौते के मसौदे को स्वीकार करने के लिए दबाव डालने की अपील करेंगे.
पिछले महीने के आख़िर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शांति समझौते के मसौदे को अंतिम रूप देने का एलान किया था.एंटनी ब्लिंकन सोमवार को इसराइल पहुंचेंगे जहां उनकी प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से मुलाकात होनी है.
इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।