HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
लेफ़्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए सेना प्रमुख
लेफ़्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी देश के नए सेना प्रमुख होंगे. भारत सरकार ने बताया कि वह जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे.लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं का बेहतर ऑपरेशनल अनुभव है. वर्तमान में वह सेना के वाइस चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टॉफ़ के रूप में काम कर रहे हैं, जनरल मनोज पांडे 30 जून को रिटायर होने वाले हैं.वरिष्ठता के आधार पर द्विवेदी को इस पद के लिए चुना गया है.
पिछले महीने जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल सरकार ने एक महीने के लिए बढ़ा दिया था. 31 मई को वो रिटायर होने वाले थे और छह दिन पहले उनका कार्यकाल बढ़ाया गया. ऐसा बहुत कम होता है.रक्षा मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, सरकार ने वर्तमान में वाइस चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टॉफ़ के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 30 जून से अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है.
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।