युद्ध रोकने के लिए राष्ट्रपति पुतिन की शर्तों को इटली और जर्मनी ने नकारा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

युद्ध रोकने के लिए राष्ट्रपति पुतिन की शर्तों को इटली और जर्मनी ने नकारा

इटली और जर्मनी के नेताओं ने यूक्रेन जंग को रोकने के लिए व्लादिमीर पुतिन के प्रस्ताव को नकार दिया है. पुतिन ने युद्धविराम के लिए शर्तें रखीं थीं.रूस-यूक्रेन जंग को समाप्त करने पर चर्चा के लिए कई देश स्विट्जरलैंड में आयोजित एक शिख़र सम्मेलन में पहुंचे हैं. इस दौरान इटली और जर्मनी के नेताओं ने युद्ध रोकने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन की शर्तों को सिरे से नकार दिया.इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने राष्ट्रपति पुतिन की जंग रोकने वाली योजना को प्रोपेगेंडा बताया. उन्होंने कहा कि इसमें यूक्रेन को ही यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा गया है.जर्मन चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ ने पुतिन की शांति वाली योजना को “तानाशाही शांति” कहकर ख़ारिज कर दिया.यूक्रेन में शांति पर आयोजित दो दिवसीय शिखर सम्मेलन से पहले पुतिन ने युद्ध विराम के लिए अपनी शर्तों बताई थीं.

पुतिन: अमेरिका को यूक्रेन को 'हथियारों की आपूर्ति बंद करने की जरूरत है' और  कीव से शांति वार्ता आयोजित करने का आग्रह किया | यूरोन्यूज

शुक्रवार को पुतिन ने कहा था शांति वार्ता के लिए यूक्रेन को दोनेत्स्क, लुहांस्क, खे़रसोन और ज़ापोरज़िया से अपने सैनिक हटाने होंगे और यूक्रेन को नेटो में शामिल होने का सपना छोड़ना होगा.यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के सेना अध्यक्ष एंड्री यरमक ने बीबीसी से कहा कि “स्वतंत्रता, संप्रभुता या क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं होगा”.इस कार्यक्रम में 90 से अधिक देश और वैश्विक संस्थान भाग ले रहे हैं. बड़े पैमाने पर आक्रमण के बाद यूक्रेन के लिए आयोजित यह सबसे बड़ा समारोह है

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।