नौकरों का शोषण ; ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार के चार लोगों को हुई सज़ा
स्विट्ज़रलैंड की एक अदालत ने ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवारों में से एक हिंदुजा परिवार के चार लोगों को भारत से लाए गए कामगरों के शोषण के मामले में दोषी क़रार देते हुए चार साल जेल की सज़ा सुनाई है. हिंदुजा परिवार पर आरोप है कि उन्होंने अपने जेनेवा स्थित बंगले में काम करने के लिए भारत से नौकरों को बुलाया और उनका शोषण किया.प्रकाश हिंदुजा, कमल हिंदुजा और उनके बेटे अजय हिंदुजा और बहू नमृता हिंदुजा को चार साल से लेकर साढ़े चार साल तक की सज़ा सुनाई गई है.
![]()


