राष्ट्रगान विवाद पर बढ़ा टकराव: तमिलनाडु विधानसभा सत्र से राज्यपाल आर एन रवि का वॉकआउट
तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि विधानसभा सत्र से बाहर चले गए। उन्होंने तमिल एंथम के बाद राष्ट्रगान बजाने की मांग की थी, जिसे विधानसभा अध्यक्ष अप्पावु ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद राज्यपाल ने सदन को संबोधित किए बिना ही कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Tamil Nadu में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव, लोकसभा में 543 सीटें बरकरार रखने की मांग
- Tamil Nadu विधानसभा में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पारित
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- Tamil Nadu Bus Fire: पेरम्बलूर में चेन्नई-मदुरै जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 23 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया
- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 7 महिलाओं की मौत, 65 से ज्यादा घायल
यह तीसरी बार है जब राज्यपाल आर एन रवि ने विधानसभा सत्र का बहिष्कार किया है। इससे पहले भी वह 2024 और 2025 में सदन को संबोधित नहीं कर चुके हैं। इस घटनाक्रम को लेकर तमिलनाडु राजभवन की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी गई है।
राज्यपाल ने राष्ट्रगान को सम्मान न मिलने पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा,
“मुझे बहुत दुख है कि राष्ट्रीय गान को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे संबोधन में बाधा पड़ी। मैं अपनी जिम्मेदारियों से भलीभांति अवगत हूं, लेकिन राष्ट्रीय गान को पूरा सम्मान मिलना चाहिए।”
इस घटना के बाद राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच संवैधानिक मर्यादाओं और परंपराओं को लेकर एक बार फिर टकराव खुलकर सामने आ गया है।



