बीजेपी के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी एम्स में भर्ती
बीजेपी के कद्दावर नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक 96 वर्ष के आडवाणी को एम्स के प्राइवेट वॉर्ड में भर्ती करवाया गया है और यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.आडवाणी को किन कारणों से भर्ती करवाया गया है, इसे लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं.हाल ही में लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद बीजेपी के कई बड़े नेता आडवाणी से मिलने के लिए उनके घर पर गए थे. इससे पहले मार्च महीने में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था.8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के कराची में जन्मे आडवाणी सन् 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे. साल 1986 से 1990, साल 1993 से 1998 और फिर 2004 से लेकर 2005 वो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं. 1999 से लेकर 2004 की एनडीए सरकार में आडवाणी देश के उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भी रहे.
इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।