राष्ट्रीय सुरक्षा के उप सलाहकार (डिप्टी एनएसए) विक्रम मिसरी भारत के नए विदेश सचिव होंगे.मिसरी चीन मामलों में विशेषज्ञ माने जाते हैं. मिसरी को शुक्रवार को विदेश सचिव नियुक्त किया गया.मिसरी 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफ़एस) के अफ़सर हैं. वो विदेश सचिव विनय क्वात्रा की जगह लेंगे.क्वात्रा को अमेरिका में भारत का राजदूत बनाया जा सकता है.
एक सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राष्ट्रीय सुरक्षा के उप सलाहकार (डिप्टी एनएसए) विक्रम मिसरी की विदेश सचिव के तौर पर नियुक्ति की मंज़ूरी दे दी है.ये नियुक्ति 15 जुलाई से प्रभावी होगी.
इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।