गाजा में स्कूल पर इसराइली हमला, 16 लोगों की मौत
गाजा के एक स्कूल पर इसराइली हवाई हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं. फ़लस्तीनी अधिकारियों ने इन मौतों की जानकारी देते हुए कहा हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं.हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ नुसरत रिफ्यूजी कैंप में मौजूद इस बिल्डिंग में हजारों शरणार्थी रह रहे थे.इसराइली सेना का कहना है कि उसने अल-जाउनी स्कूल के इलाके में मौजूद इमारतों से अपनी गतिविधियां चला रहे ‘आतंकवादियों’ पर हमले किए हैं.



