मंत्री पटेल की पीआरओ ने की आत्महत्या, पुलिस की जांच में सामने आ रही कई बातें

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल की जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार 9-10 जुलाई की दरमियानी रात पूजा का पति निखिल के साथ विवाद हुआ था। उसके बाद उन्होंने ये आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस निखिल से पूछताछ कर रही है। निखिल और पूजा ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। उनका एक बच्चा भी है।

पुलिस ने बताया कि पूजा इंदौर की रहने वाली थी। उसका पति निखिल दुबे भी टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग उस वक्त शुरू हुआ था, जब वे एक साथ पीएससी की तैयारी कर रहे थे। पढ़ाई करतेकरते दोनों की सरकारी नौकरी भी लग गई थी। बताया जा रहा है कि पति निखिल पूजा पर शक करने लगा था। क्योंकि, कई बार वह ऑफिस से रात को देर से आती थी। इस पर दोनों के बीच कई बार विवाद होता था

बताया जा रहा है कि अनुसार 9 जुलाई की रात भी पूजा और निखिल के बीच विवाद हुआ। उसके बाद वह अपने कमरे में गई और फांसी लगा ल।. पति ने जब पत्नी को फांसी पर लटकते देखा तो उसे फंदे से उतारा और एम्स ले गया। यहां आते ही डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

आखिरी बार मां-पिता से बात

पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच कुछ महीनों पहले जब विवाद ज्यादा होने लगे तो पूजा ने पति की शिकायत भी की थीइसके बाद काउंसलिंग टीम ने उन्हें समझाया था। इस समझाइश के बाद दोनों साथ रहने लगे थे। पुलिस को पूजा के घर से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूजा ने आखिरी बार मां और पिता से फोन पर बात की थी। उनसे बात करने के बाद वह कमरे में गई और आत्मघाती कदम उठा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।