👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal ने छेड़ा नया राग, कहा-पेपर लीक के बाद अब हमें E20 पर एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी
- Punjab के जालंधर से पीएम मोदी का आप पर हमला, कहा-विज्ञापनों से सच्चाई छुपा रही बईमान पार्टी की सरकार
- Bhopal Terror Module Exposed: भोपाल से राजस्थान, यूपी और हरियाणा तक फैला नेटवर्क! ATS की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे
- CBSE चेयरमैन और सचिव के ट्रांसफर पर अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन, मोदी सरकार के लिए कह दी बड़ी बात
- बंगाल के चुनाव परिणाम पर बोले अरविंद केजरीवाल-भाजपा ने जनतंत्र को हाईजैक कर लिया
- भाजपा ज्वाइन करने के बाद बोलीं स्वाति मालीवाल-आम आदमी पार्टी की सरकार ने लूट मचा रखी थी
0:00 left
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को हरियाणा विधानसभा के लिए पार्टी की गारंटी की घोषणा करेगी। इसी के साथ हरियाणा में विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत भी होगी। आप ने एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को हरियाणा के पंचकुला में एक टाउनहॉल बैठक में ‘केजरीवाल की गारंटी‘ की घोषणा करेंगी।
इसमें कहा गया है कि उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक फिलहाल दिल्ली आबकारी नीति मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। सुनीता केजरीवाल ने हालिया लोकसभा चुनाव में दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में पार्टी उम्मीदवारों के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया था। आप ने हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। हरियाणा में आप को अभी तक कोई ज्यादा सफलता नहीं मिली है। मई में हुए लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता बीजेपी उम्मीदवार नवीन जिंदल से हार गए थे।



