सौ अंक से ज्यादा लुढ़ककर खुला सेंसेक्स, वैश्विक बाजार की खराब हालत का रहा असर

Date:

मुंबई। शुक्रवार को वैश्विक दबाव के बीच घरेलू बाजार ने कारोबार की खराब शुरुआत की। सुबह कारोबार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में चले गए। सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर 100 अंक से ज्यादा के नुकसान में खुला। 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स लगभग 165 अंकों की गिरावट में था और 81,180 अंक के पास कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी50 लगभग 65 अंक गिरा हुआ था और 24,740 अंक से नीचे आया हुआ था।

बीएसई सेंसेक्स प्रीओपन सेशन में मामूली 43 अंक के फायदे में था और 81,350 अंक के पार था। निफ्टी भी हल्की तेजी के साथ 24,800 अंक से थोड़ा नीचे था। बाजार खुलने से पहले गिफ्ट सिटी में निफ्टी का फ्यूचर लगभग 30 अंकों की तेजी के साथ 24,840 अंक के पास था। गिफ्ट निफ्टी के ट्रेंड से पता चल रहा था कि आज बाजार सुस्त रह सकता है।

एक दिन पहले ही बना था नया रिकॉर्ड

इससे पहले गुरुवार को घरेलू बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाया था। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 81,587.76 अंक तक पहुंचा था, जो उसका नया ऑल टाइम हाई लेवल है। इसी तरह एनएसई का निफ्टी50 इंडेक्स कल के कारोबार में 24,854.80 अंक का नया ऐतिहासिक उच्च स्तर बनाने में कामयाब हुआ था। गुरुवार को अमेरिकी बाजार नुकसान के साथ बंद हुए थे. वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.29 फीसदी के नुकसान में रहा था। इसी तरह एसएंडपी500 में 0.78 फीसदी की और नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.70 फीसदी की गिरावट आई थी। एशियाई बाजार भी आज गिरे हुए हैं। जापान का निक्की 0.16 फीसदी और टॉपिक्स 0.28 फीसदी डाउन है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.93 फीसदी और कोस्डैक 0.29 फीसदी के नुकसान में है। हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ शुरुआत के संकेत दे रहा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।

इंदौर में सेमी-कंडक्टर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, निवेश के लिए आमंत्रण

इंदौर में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 'मध्य प्रदेश-सेमीकॉन' का आयोजन होगा।

इंदौर में H1N1 का दूसरा केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की। जानें संक्रमण की स्थिति।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए भाजपा अध्यक्ष ने सुझाए स्थान। कांग्रेस की तैयारियों के बीच पत्र लिखा।

ATF की कीमतों में 5.46% की वृद्धि, हवाई किराए में बढ़ोतरी संभव

विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि से हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। ATF दर ₹121.28 प्रति लीटर हुई।

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी का आलोचकों को जवाब

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी ने आलोचकों को जवाब दिया। इसे वैश्विक चुनौतियों के बीच असाधारण उपलब्धि बताया।