0:00
0:00 left
यूक्रेन को दी जा रही सैन्य सहायता में कटौती करेगा जर्मनी
जर्मनी अगले साल यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता को में कटौती करने की योजना बना रहा है. ये कटौती लगभग आधी के क़रीब हो सकती है.जर्मनी इसे लगभग 8 बिलियन यूरो से 4 बिलियन यूरो कर सकता है.वित्त मंत्री क्रिश्चियन लिंडर ने कहा है कि जी 7 देशों की रूस की ज़ब्त की हुई संपत्ति से 50 बिलियन डॉलर जुटाने की योजना है.इस योजना से निकट भविष्य में यूक्रेन की सहायता सुरक्षित है.
अमेरिका के बाद यूक्रेन को सहायता देने वाला जर्मनी दूसरा सबसे बड़ा देश है. साल 2024 में जर्मनी ने यूक्रेन के लिए लगभग 7.5 बिलियन यूरो का बजट निर्धारित किया था.
यह कटौती ऐसे वक्त में हो रही है जब यूक्रेन और उसके सहयोगी यूरोपीय देशों में इस बात का डर है कि अमेरिका यूक्रेन को दी जा रही सहायता में कटौती कर सकता है.
अगर नवंबर में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतते हैं तो यूक्रेन को दी जा रही सहायता पर रोक भी लगा सकते हैं.रूस और यूक्रेन के बीच ये लड़ाई फरवरी, 2022 से चल रही है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Saudi Arabia Oil Price Cut: 26 साल की सबसे बड़ी कटौती! क्या भारत में Petrol-Diesel और LPG होंगे सस्ते?
- FIFA World Cup 2026: जापान ने बनाई नॉकआउट में जगह, इक्वाडोर ने जर्मनी को हराया, तुर्की ने अमेरिका को चौंकाया
- FIFA World Cup 2026: नीदरलैंड्स और जर्मनी की दमदार जीत, नॉकआउट की ओर बढ़े कदम
- FIFA World Cup 2026: जर्मनी का 7-1 धमाका, स्वीडन की बड़ी जीत, जापान-नीदरलैंड्स रोमांचक ड्रॉ
- Donald Trump vs Congress: ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका, हाउस ने सैन्य कार्रवाई रोकने वाला प्रस्ताव किया पास
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?



