👉 यह भी पढ़ें:
- गिनी में कचरे का पहाड़ बना मौत का मंजर, 30 लोगों की मौत; भारी बारिश के बाद ढहा लैंडफिल
- देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से बढ़ी चिंता; MP समेत कई राज्यों में बदले हालात
- Kerala Rain Alert: केरल में भारी बारिश का खतरा, कई इलाकों में अलर्ट; IMD की चेतावनी से बढ़ी चिंता
- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, अलकनंदा खतरे के निशान के ऊपर; प्रशासन अलर्ट
- Gujarat Flood News: भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 40 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना और पुलिस
- मानसून 2026 पर बड़ा अपडेट: देश में बारिश सामान्य से कम, अब आगे कैसा रहेगा मौसम?
0:00 left
उत्तराखंड;भारी बारिश, केदारनाथ यात्रा स्थगित करने की पुलिस की अपील
उत्तराखंड में बुधवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण केदारघाटी में काफी नुक़सान हुआ है. सोनप्रयाग से आगे सड़क का पैदल जाने वाला रास्ता बह गया है.बुधवार देर रात केदारनाथ में भारी बारिश के कारण भीमबली में एमआरपी के पास 20 से 25 मीटर पैदल रास्ता बह गया है.बारिश के कारण रास्ते में बड़े-बड़े पत्थर आ गए हैं जिससे रास्ता बाधित हो गया है. मौके पर रेस्क्यू टीमें तैनात कर दी गई हैं.
लगभग 200 यात्रियों को भीमबली के गेस्ट हाउस में रोका गया है. रुद्रप्रयाग में भी देर रात हुई भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है.पुलिस प्रशासन की सूचना के अनुसार, सोनप्रयाग मुख्य बाजार से तकरीबन एक किलोमीटर आगे सड़क का काफी हिस्सा नदी के कटाव और पहाड़ी दरकने से बह गया है.
इसी तरह से गौरीकुंड के आस-पास जंगल चट्टी और भीमबली के बीच के कई जगहों पर लिंचोली क्षेत्र में पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं.पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि रुद्रप्रयाग तक पहुंच चुके यात्री जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें. बारिश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा स्थगित करने की अपील की है.



