ICC ODI रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: डेरिल मिचेल बने नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ा

Date:

ICC ODI रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: डेरिल मिचेल बने नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ा

आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। न्यूजीलैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लिया है। भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन का मिचेल को सीधा फायदा मिला है।

तीन मैचों की इस सीरीज में डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने दो शतक जड़े, जबकि तीसरे मैच में शतक से बेहद करीब रह गए। कुल मिलाकर मिचेल ने तीन मुकाबलों में 352 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीता। उनकी दमदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

वहीं विराट कोहली ने भी सीरीज में शानदार फॉर्म दिखाई। उन्होंने तीन मैचों में 240 रन बनाए। पहले वनडे में 93 रन और इंदौर में खेले गए निर्णायक मुकाबले में 108 गेंदों पर 124 रन की बेहतरीन पारी खेली। लेकिन टीम इंडिया सीरीज नहीं जीत सकी और रैंकिंग में भी विराट को एक पायदान नीचे खिसकना पड़ा।

ताजा रैंकिंग के मुताबिक डेरिल मिचेल के खाते में अब 845 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि विराट कोहली 795 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। खास बात यह है कि मिचेल इससे पहले भी कुछ समय के लिए नंबर-1 बने थे, लेकिन तब उनका यह ताज सिर्फ तीन दिन तक ही रहा था। इस बार टी20 क्रिकेट का लंबा शेड्यूल होने के चलते उनके पास शीर्ष पर टिके रहने का अच्छा मौका है।

आईसीसी रैंकिंग में अफगानिस्तान के इब्राहिम जदरान तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि रोहित शर्मा चौथे स्थान पर खिसक गए। भारतीय कप्तान शुभमन गिल दो अर्धशतक के बावजूद पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। उधर, न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने आखिरी वनडे में तेज शतक लगाकर 16 स्थान की छलांग लगाई और टॉप-20 में एंट्री कर ली।

ग्लेन फिलिप्स ने ऑलराउंडर्स की वनडे रैंकिंग में भी सुधार किया है और 14 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 31वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस सूची में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।