यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन हमला तो रूस ने भी मिसाइल और ड्रोन से दिया जवाब
लाख कोशिश के बावजूद रूस और यूक्रेन में युद्ध के हालत संभलने के बजाए बिगड़ते जा रहे है यूक्रेन ने सोमवार को रूस में कई ड्रोन हमले किए. इससे दो प्रमुख शहरों में कई घरों को नुकसान पहुँचा, रूसी मीडिया ने जानकारी दी है कि यूक्रेनी ड्रोन रूस के एंगेल्स शहर में एक एयरबेस को निशाना बना रहे थे. इन्हें रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने रोकने की कोशिश की.इसी दौरान एक ड्रोन सारातोव में ऊँची इमारत से टकराया, जबकि दूसरा एंगेल्स की एक इमारत की छत से टकराया. इमारतों के मलबे से कई गाड़ियों को नुकसान पहुँचा है.किसी की मौत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.टेलिग्राम चैनल माश पर क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों और एक घर की छत के वीडियो भी जारी किए गए हैं. ड्रोन दो ही थे या इससे ज़्यादा इसका पता नहीं चल सका है. सारातोव क्षेत्र के गवर्नर रोमन बुसारगिन ने इस घटना की पुष्टि की है.
वहीं रूस ने भी यूक्रेन पर सोमवार की सुबह मिसाइल और ड्रोन से कई हमले किए इसको लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने हमले के लिए 100 से ज्यादा मिसाइल और 100 ड्रोन इस्तेमाल किए हैं. ये हमले कीएव, खारकीव, ओडेसा और पश्चिमी एरिया पर किए गए हैं.यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमीहाल ने बताया है कि हमले में देश के एनर्जी इंस्ट्राफक्चर को निशाना बनाया गया है. इसको देखते हुए एयर रेड अलर्ट जारी किया गया है.यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस लगातार हवाई हमले कर रहा है. ड्रोन अभी भी हमारे क्षेत्र में हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- ईरान अभियान में अमेरिका को बड़ा झटका: 42 लड़ाकू विमान और ड्रोन तबाह, खर्च पहुंचा आसमान पर
- मॉस्को पर यूक्रेन का भीषण मानवरहित हमला, भारतीय नागरिक समेत तीन की मौत
- सोना खरीदने पर सरकार का बड़ा प्रहार, आयात शुल्क बढ़ा; प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से की एक साल तक खरीदारी रोकने की अपील
- ईरान के हमलों को नाकाम करने का दावा: यूएई ने सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन रोके, कई लोग घायल


