हमारे कांग्रेस में शामिल होने से बृजभूषण शरण सिंह और बीजेपी को दिक्कत; बजरंग पूनिया
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही बीजेपी नेता और कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की बयानबाजी के बीच अब पूनिया और फोगट ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है

👉 यह भी पढ़ें:
- Brij Bhushan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के केस में बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर बरी, 1,133 दिन बाद आया फैसला
- किसानों पर आंसू गैस छोड़ने पर बोले बजरंग पूनिया- शंभू बॉर्डर पर ऐसा किया जा रहा है जैसा पाकिस्तान बॉर्डर पर होता है
- बजरंग पुनिया को मिली धमकी, बोले सैनी कराएंगे जांच
- पहलवान बजरंग पुनिया ने 15 अगस्त को ऐसी फोटो पोस्ट कर दी, लोगों ने सोशल मीडिया पर की जमकर आलोचना
कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया ने कहा है, हमारे कांग्रेस में शामिल होने से बृजभूषण शरण सिंह और पूरी बीजेपी को दिक्कत है.
उन्होंने कहा, अगर हम बीजेपी में जाते तो देशभक्त हो जाते. हम कांग्रेस में आए हैं तो हमें देशद्रोही और जो पहले बोल रहे थे वही चीज बोल रहे हैं.
बजरंग पूनिया ने कहा है, मुझे लगता है कि बृजभूषण को मीडिया ने ज्यादा हैवी कर रखा है, नहीं तो सब को पता है कि किस प्रवृत्ति का आदमी है, उनके ऊपर बोलना तो उसको हाइप देना है.
इससे पहले पहलवान विनेश फोगाट ने भी पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लेकर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था, वे देश नहीं हैं, मेरा देश मेरे साथ खड़ा है. मेरे लिए उनका कोई वजूद नहीं है.



