0:00
0:00 left
पोर्ट ब्लेयर कहलाएगा श्री विजयपुरम
केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी है.अमित शाह ने लिखा देश को गुलामी के प्रतीकों से मुक्त करने के प्रधानमंत्री के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजय पुरम करने का निर्णय लिया है
उन्होंने लिखा, पिछला नाम गुलामी की विरासत थी जबकि श्री विजय पुरम हमारे स्वतंत्रता संग्राम में हासिल की गई जीत और उसमें अंडमान निकोबार द्वीप की अद्वितीय भूमिका को दिखाता है.
गृह मंत्री ने लिखा है, हमारे स्वतंत्रता के संघर्ष और इतिहास में अंडमान निकोबार द्वीप समूह की अनूठी जगह है. यह द्विपीय क्षेत्र एक समय में चोल साम्राज्य का नौसैनिक अड्डा हुआ करता था. आज ये हमारी रणनीति और विकास का आधार बनने के लिए तैयार है.
यह वही स्थान है जहां नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने तिरंगे को पहली बार फहराया था. यहीं पर सेल्यूलर जेल भी है जहां वीर सावरकर जी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्र राष्ट्र के लिए संघर्ष किया था.
👉 यह भी पढ़ें:
- मिनाब 168 के नाम से शांति की पहल: बच्चों की याद के साथ पाकिस्तान पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल
- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दिल्ली धमाके को बताया आतंकी हमला
- बिहार चुनाव 2025: मोकामा हत्याकांड से गरमाई सियासत, नीतीश कुमार बोले — “बिहारी कहलाना अब सम्मान की बात है”
- अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को कहा ‘घुसपैठिया’, अमित शाह के बयान पर दिया तंज
- रूस को पेपर टाइगर बताने वाले ट्रंप ने कहा – यूक्रेन वापस ले सकता है अपनी जमीन
- चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया बेबुनियाद, सोशल मीडिया पर जारी किया फैक्ट चेक



