नितिन गडकरी ने किया दावा, एक विपक्षी नेता ने दिया था प्रधानमंत्री बनने का ऑफर, कर दिया था इनकार

Date:

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बयान से राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है। गडकरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें प्रधानमंत्री पद का ऑफर किया गया था। उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। गडकरी ने कहा कि यह ऑफर विपक्ष के एक बड़े नेता ने किया था, लेकिन मैंने उसे यह कहते हुए इनकार कर दिया है मुझे पद की लालसा नहीं है।

यह बात केंद्रीय मंत्री गडकरी ने नागपुर में जर्नलिज्म अवार्ड के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लूंगा लेकिन जिस नेता ने मुझे यह ऑफर किया था उसने ये कहा था कि अगर आप प्रधानमंत्री बनेंगे तो हम आपका समर्थन करेंगे। मैंने उनसे पूछा कि आप मेरा समर्थन क्यों करना चाहते हैं और मुझे आपका समर्थन क्यों लेना चाहिए? मैंने उनसे कहा कि पीएम बनना मेरे जीवन का लक्ष्य नहीं है। गडकरी ने कहा कि मैंने उनसे यही कहा कि मैं अपने आइडियोलॉजी और संगठन के प्रति वफादार हूं। मैं उस पार्टी में हूं जिसने मुझे वह सब कुछ दिया है जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। कोई भी प्रस्ताव मुझे लुभा नहीं सकता।

गडकरी ने बनाई है अपनी अलग पहचान

उल्लेखनीय है कि नितिन गडकरी ने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। संघ के वे बेहद करीब हैं और अपनी बात रखने में कोई संकोच नहीं करते। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उनका नाम प्रधानमंत्री पोस्ट के लिए उछाला गया था लेकिन केंद्रीय मंत्री उसे खारिज कर दिया था। उस समय उन्होंने कहा था कि देश की कमान नरेंद्र मोदी के हाथों में हैं। हम सब उनके पीछे हैं। मेरे पीएम बनने का कोई सवाल ही नहीं। गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से तीन बार के सांसद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिंद महासागर पर एकजुटता का आह्वान: संकट के बीच जयशंकर का सहयोग पर जोर

एस जयशंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े वैश्विक तनाव...