बिग बॉस 18 में लौट सकते हैं कुछ पुराने चेहरे, 6 अक्टूबर से शुरू होने वाला है सलमान का शो

Date:

मुंबई। बिग बॉस 18 की तैयारियां जोरों पर हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जानेवाला यह शो 6 अक्टूबर से रात 9 बजे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर आने के लिए तैयार है। इसमें सप्ताहांत में सलमान खान कंटेस्टेंट की खोज-खबर लेते नजर आएंगे। इस बार के शो में कुछ पुराने कंटेस्टेंट को को लाने की खबर आ रही है। इसमें विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे, विक्की जैन, उमर रियाज के नाम शामिल हैं।

सूत्र बताते हैं कि मेकर्स चाहते हैं कि दर्शकों को पुराने कंटेस्ट के झगड़े फिर से याद दिलाए जाएं। शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की लड़ाई बिग बॉस 11 में सबको पसंद आई थी। इसी तरह बिग बॉस 15 में उमर रियाज को उनके व्यवहार के कारण काफी तारीफ मिली थी। विक्की जैन को लेटेस्ट सीजन में लोगों ने काफी पसंद किया था।

शो में ये हो सकते हैं शामिल…

मेकर्स ने नया प्रोमो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया है। इसमें सलमान खान शो की थीम के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, टाइम का तांडव ले आएगा एक ऐसा किस्मत का खेल, जिस में हो जाएगा अच्छे अच्छों का गेम डिरेल। सूत्र बताते हैं कि नए सीजन के कंटेस्टेंट में धीरज धूपर, निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, शिल्पा शिरोड़कर, नायरा बनर्जी, शहजादा धामी, अविनाश मिश्रा, पद्मिनी कोल्हापुरे, करणवीर मेहरा और रित्विक धनजानी का नाम शामिल है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related