अझेलनीय है जूनियर एनटीआर की फिल्म-देवरा, अभी तो पार्ट वन ही आया है…

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

अवैधानिक चेतावनी : अगर किसी ने चार पैग लगा लिये हों और फिर देवरा पार्ट वन देखने चले जाएं तो ये उसके लिए नंबर वन पिच्चर है। सामान्य होशो–हवास में ये मगज और मनी दोनों के लिए हानिकारक है। भूल–चूक लेनी–देनी।

– इस फिल्म के अनुसार इसकी कहानी आज़ादी के बाद की है, 1980-90 के आसपास की। तब भारतवर्ष में इंडियन कोस्ट गार्ड तो था, लेकिन भारतीय पुलिस का प्रादुर्भाव नहीं सका था। न ही कोई कोर्ट–कचहरी होती थी। इस कारण लाल सागर के पास जंगल वाली पहाड़ी के चार गाँव के लोग अपने झगड़े–टंटे खुद सलटा लेते थे। किसी को मार डालना पड़ता तो भी वे आत्मनिर्भर थे।

– जैसे हमारे एमपी में कुछ मासूम गिरोहों के रोजगार का एकमात्र जरिया ट्रक–कटिंग है, वैसे ही इन गाँवों के मर्दों का काम समंदर में मालवाहक जहाजों की कटिंग करना और वहां से ड्रग्स और हथियार निकालकर तस्करों को देना था। बेचारे तस्कर लोग ही उनके स्थायी रोजगार प्रदाता थे।

– इन चार गाँवों की स्त्रियों का काम था समंदर में जहाज कटिंग के पवित्र काम के लिए गये अपने पति या बेटे का इन्तजार, उसके बिना भूखा रहना, जागते रहना और तड़पते रहना। जवान लड़कियों का एकमात्र काम था शादी के लिए गाँव के ही सबसे बलिष्ठ नौजवान की खोज। चारों गांव में स्कूल नहीं है, अस्पताल भी नहीं हैं, लेकिन शानदार मंदिर हैं। होने भी चाहिए।

– इन गांवों में हर साल ‘लोकल ओलिम्पिक‘ होता है, जिसका नाम है संग्राम। इस मल्ल युद्ध में विजेता को मिलते हैं ढेर सारे हथियार। … तलवार, खंजर, ड्रेगर, कटार, ग्रेटस्वार्ड, डर्क, खुरपी, रैपियर, पन्नी, माचे, मैचेट आदि। काटने, भोंकने, खाल उधेड़ने के हथियार। आधुनिक हथियारों में इन लोगों का भरोसा कम ही है। ये क्या कि गन का घोड़ा दबाया और काम तमाम? जब तक मारा काटी नहीं की जाए तो बहादुरी कैसी? खून बहना चाहिए तभी सागर का नाम सागर पड़ा।

– अच्छा लगता है जब हीरो खाते–पीते घर का शम्मी कपूर जैसा हृष्ट–पुष्ट, परिपक्व गबरू जवान हो। वह भी दोहरी भूमिका में हो। हो भी क्यों नहीं, उसके बाप की कंपनी की फिल्म है। जिसका दादा नामी अभिनेता और आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हो – नन्दमूरि तारक रामाराव यानी एनटीआर। इसीलिए पोता जूनियर एनटीआर हुआ। सैफ अली खान, (तैमूर–बाबर के अब्बाजान) खलनायक बने हैं।

– हिन्दी फिल्मों में हीरोइन रखने का रिवाज है, इसलिए इसमें भी है। मूल फिल्म तेलुगु में बनी है, इसलिए जाह्नवी कपूर को लिया गया। जाह्नवी शानदार तेलुगु और तमिल बोलती हैं, क्योंकि उनकी मां श्रीदेवी हिन्दी फिल्मों के पहले तेलुगु और तमिल फिल्मों की सुपरस्टार थीं।

– इस फिल्म में पर्दे पर कई बार सीजीआई (कंप्यूटर जेनरेटेड इमेजनरी) लिखा आता है, खलता है।

– देवरा फिल्म का यह पार्ट वन है। हे भगवान ! अभी और पार्ट भी आएंगे!!

देवरा अझेलनीय है। बकवास कहानी, बकवास गाने, हिंसा का अतिरेक, बेहद लम्बी फिल्म यानी अधिक यातना। झेल सको तो झेल लो !

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत, बॉयफ्रेंड अजय हिरासत में

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत। बॉयफ्रेंड अजय मुंडे पुलिस हिरासत में। जांच जारी है।

भोपाल में बनेगी प्रदेश की पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी, दवाएं आधी कीमत में

भोपाल में पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी बन रही है, जो दवाएं आधी कीमत में उपलब्ध कराएगी। यह पहल मरीजों के लिए राहत लेकर आएगी।

स्टांप ड्यूटी चोरी में जिला पंजीयक नायडू, बिल्डर चुघ और उप पंजीयक सिंह को हाई कोर्ट से झटका, नहीं निरस्त होगी एफआईआर

इंदौर हाईकोर्ट ने स्टांप ड्यूटी चोरी मामले में एफआईआर निरस्तीकरण से इनकार किया है। कोर्ट ने जांच में हस्तक्षेप करने से मना किया।

इंदौर में ESIC इंटर्न डॉक्टरों को 5 महीने से नहीं मिला स्टाइपेंड, कलेक्टर से शिकायत

इंदौर ESIC इंटर्न डॉक्टरों को पांच महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है। उन्होंने कलेक्टर से शिकायत कर हड़ताल शुरू की है।

इंदौर में 42 लाख पुराने वाहनों पर नहीं लगी HSRP प्लेट, नियमों का उल्लंघन

इंदौर में पुराने वाहनों पर HSRP प्लेट न लगाने की समस्या जारी है। लगभग 75,000 वाहनों पर यह अनिवार्य प्लेट अभी भी नहीं लगी है।

सोनम वांगचुक बोले: विरोध प्रदर्शन की न मिले अनुमति तो बन सकते हैं बांग्लादेश जैसे हालात

सोनम वांगचुक ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर बांग्लादेश जैसे हालात की चेतावनी दी। उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ होगी ‘आरआरआर’ से 6 गुना बड़ी, शूटिंग पूरी

एसएस राजामौली की वाराणसी फिल्म RRR से 6 गुना बड़ी है। शूटिंग में 40 दिन की बचत हुई है। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा, 50 पर चार्जशीट

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा हुआ है। 50 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

गोविंदा ने कोमल रानी संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया

गोविंदा ने कोमल रानी अफेयर पर चुप्पी तोड़ी और परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया। सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के तनाव पर खुलकर बात की।

AICWA ने अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- सुरक्षा न मिली तो एक्टर्स मुंबई छोड़ सकते हैं

AICWA ने अमित शाह को पत्र लिखकर मुंबई में कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सुरक्षा न मिलने पर कलाकार मुंबई छोड़ सकते हैं।