पालकी में सवार होकर आ रही हैं मां, हस्त नक्षत्र और इंद्र योग में हो रहा आगमन, बरसेगी सुख-समृद्धि

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इस बार मां का आगमन हस्त नक्षत्र और इंद्र योग में हो रहा है। जो सुख समृद्धि प्रदान करने वाला है। गुरुवार से नवरात्रि प्रारंभ होने के कारण मां दुर्गा पालकी में सवार होकर आ रहीं हैं। इस योग में की गई स्थापना और प्रारंभ की गई देवी आराधना का सार्थक फल साधक को प्राप्त होता है। आज से 9 दिनों तक शुद्ध चित्त से देवी साधना करें आपके सारे मनोरथ पूर्ण होंगे। इस बार नवरात्रि में अनेक विशिष्ट योग भी बन रहें हैं जो आपकी साधना को बल देंगे।

नवरात्रि के प्रथम दिन यानी अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना कर मां दुर्गा का आह्वान करते हैं। उसके बाद नवरात्रि की पूजा शुरू होती है। बसे पहले नवरात्रि व्रत और मां दुर्गा की पूजा का संकल्प लें। गणेश जी का ध्यान कर पूजा स्थान पर ईशान कोण में एक लकड़ी के पटिए पर कलश स्थापना करें। पटिए पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर धान रखें। कलश के गर्दन पर रक्षासूत्र लपेट कर तिलक लगा दें। कलश में पानी के साथ गंगाजल भी डालें। फिर अक्षत, फूल, सुपारी, सिक्का, दूर्वा, हल्दी, चंदन आदि डाल कर आम के पत्ते ऊपर रखकर कलश का ढक्कन लगा दें। कलश के ढक्कन को अक्षत से भरने के बाद उस पर रक्षासूत्र लपेटा नारियल रख दें। इसका बाद गणेश जी, वरुण देव के साथ अन्य देवी–देवताओं की पूजा कर मां दुर्गा की अराधान शुरू कर दें। कलश के पास मिट्टी में जौ डाल दें। माना जाता है कि जौ से जितना हरा-भरा पौधा निकलता है उतनी ही सुख-समृद्धि आती है।

पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। शैल का अर्थ होता है हिमालय और पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण माता पार्वती को शैलपुत्री कहा जाता है। श्रद्धा और विधि–विधान से मां शैलपुत्री की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मां शैलपुत्री का रूप बेहद शांत, सरल, सुशील और दया से भरा है। मां के दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल शोभायमान है। वह नंदी नामक बैल पर सवार होकर पूरे हिमालय पर विराजमान हैं। मां शैलपुत्री की पूजा में सफेद रंग का बहुत महत्व है। माता को प्रसन्न करने के लिए सफेद फूल, वस्त्र और मिठाई चढ़ाना चाहिए।

इत्र से करें देवी आराधना

मां दुर्गा को इत्र बहुत पसंद होता है। इसलिए प्रत्येक साधक को इस नवरात्रि के दौरान देवी को इत्र जरूर अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही देवी को मीठा पान जरूर भेंट करें।

घट स्थापना मुहूर्त

शारदीय नवरात्र प्रारंभ 3 अक्टूबर 2024

संवत 2081, आश्विन शुक्ल प्रतिपदा

प्रतिपदा तिथि प्रारंभ : 3 अक्टूबर रात्रि 00.18 से

प्रतिपदा तिथि पूर्ण : 4 अक्टूबर रात्रि 2:57

मुहूर्त

कन्या लग्न मुहूर्त : प्रात: 6:19 से 7:22, अवधि 1 घंटा 3 मिनट

अभिजित मुहूर्त : प्रात: 11:52 से दोप 12:39, अवधि 48 मिनट

चर : प्रात: 10:47 से दोप 12:15

लाभ : दोप 12:15 से 1:44

अमृत : दोप 1:44 से 3:13

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।