हरियाणा में मतदान से पहले कांग्रेस पर भाजपा का जोरदार हमला, 5 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में लगाए गंभीर आरोप

Date:

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है, इससे पहले ही भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने 5 हजार करोड़ के ड्रग घोटाले में कांग्रेस नेता तुषार गोयल के जुड़े होने पर कई सवाल खड़े किए हैं। गोयल 2022 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के आरटीआई सेल का चेयरमैन रह चुका है। त्रिवेदी ने पूछा कि आखिर कांग्रेस के इस व्यक्ति के ड्रग सिंडिकेट से क्या रिश्ते हैं?

सुंधाशु त्रिवेदी ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि अब लगता है मोहब्बत की दुकान में नफरत के सामान तो मिल ही रहे थे, अब नशे का सामान भी मिलने लगा है। मैं पूछना चाहता हूं कि आखिर इतने बड़े ड्रग सिंडिकेट के खुलासे से तुषार गोयल के क्या संबंध हैं? भाजपा सांसद ने कहा कि हमारे पास युवा कांग्रेस के चेयरमैन पद के लिए तुषार गोयल का नियुक्ति पत्र भी है। इसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी का भी जिक्र है। तुषार गोयल की हरियाणा के कांग्रेस नेता और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ भी फोटो है। त्रिवेदी ने पूछा कि लोगों को यह बताएं कि तुषार गोयल का आपसे क्या संबंध है?

दिल्ली पुलिस के खुलासे में है नाम

उल्लेखनीय है कि बुधवार को दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप पकड़ी थी। इसमें 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त किया था। जब्त किए गए ड्रग्स की अकीमत लगभग 5,620 करोड़ रुपए है। स्पेशल सेल टीम ने महिपालपुर से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। तुषार गोयल इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह का प्रमुख वितरक बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अपने खुलासे में बताया था कि तुषार गोयल कांग्रेस के आरटीआई सेल का प्रमुख था। उसने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आरटीआई सेल चेयरमैन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस लिखा है। जांच के दौरान, कई कांग्रेस नेताओं के साथ गोयल के फोटो भी मिले हैं। पुलिस ने इस ड्रग्स सिंडिकेट के तार दुबई से जुड़े हुए पाए गए हैं। जांच में एक बड़े दुबई कारोबारी का नाम सामने आया है, जो कोकीन का प्रमुख सप्लायर है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल गांधी को लेकर भिड़े इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर, सोशल मीडिया पर चल रहे बयानों के तीर

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर में भिड़ंत हो गई है। सोशल मीडिया पर दोनों ओर से वार-पलटवार चल रहे हैं। रामचंद्र गुहा ने एक इंटरव्यू में राहुल गांधी की योग्यता पर सवाल उठाया था, जिसका शशि थरूर ने जवाब दिया था। गुहा ने अब शशि थरूर पर पलटवार किया है।