सीएम की परिकल्पना को साकार करने में जुटा आईडीए, इंदौर के रीजनल डेवलपमेंट प्लान की तैयारी शुरू

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की परिकल्पना को साकार करने में इंदौर विकास प्राधिकरण जुट गया है। गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए। इसमें यह भी तय किया गया कि रेडिसन चौराहा से चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के लिए फिजिबिलिटी सर्वे कराया जाएगा। इंदौर के रीजनल डेवलपमेंट प्लान के लिए एक कंसल्टेंट की नियुक्ति का फैसला भी लिया गया।

सीएम यादव की मंशा के अनुसार इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन की प्लानिंग शुरू कर दी गई है। सीएम ने इंदौर हाल ही में इसकी घोषणा की थी। 4 जिलों को मिलाकर मेट्रो पॉलिटन रीजन तैयार किया जाना है। इसमें इंदौर के अलावा उज्जैन, देवास, धार शामिल रहेंगे। इसकी जिम्मेदारी इंदौर विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है, जिसके कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए उसने टेंडर बुलवाए थे। संभागायुक्त एवं आई़़डीए अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि बैठक में कंसल्टेंट के काम के सुपरविजन के लिए एक कमेटी का गठन किए जाने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही एक टीम भी बनाई जाएगी। इसमें टाउन एंड कंट्री विभाग के जॉइंट डायरेक्टर, आईडीए के चीफ सिटी प्लानर और कलेक्टर द्वारा तय एक अधिकारी को शामिल किया जाएगा। ये अधिकारी टीम के कामों की समीक्षा करेंगे। ये अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि जो प्लानिंग हो रही है वह शहर हित में है या नहीं।

👉 यह भी पढ़ें:

इंदौर के आसपास के क्षेत्रों को होगा फायदा

सीएम की प्लानिंग से इंदौर के साथ ही आसपास के 50 किलोमीटर के दायरे में बसे शहरों को फायदा होगा। बताया जाता है कि उज्जैन, देवास, महू, पीथमपुर, धार सहित करीब 29 स्थानों को इसका लाभ मिलेगा। इनमें से 7 नगरों में निवेश क्षेत्र का गठन किया गया है, जबकि पांच नगरों में विकास योजनाएं प्रभावशील है। इंदौर रीजन में 906 गांव तथा 7 मुख्य नगर शामिल किया गया है।

प्लान में 663140 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल

रीजनल डेवलपमेंट प्लान का क्षेत्रफल 663140 हेक्टेयर है। फिलहाल इन क्षेत्रों में बेतरतीब विकास हो रहा है। रीजनल डेव्हलपमेंट प्लान के माध्यम से इसे नियोजित किया जाएगा। इस प्लान माध्यम से सम्पूर्ण रीजनल क्षेत्र हेतु विकास एवं नियोजन की नीति निर्धारित होगी। रीजनल क्षेत्र में सेटेलाइट टाउन का चयन कर विकास की प्लानिंग भी की जाएगी। पर्यटन क्षेत्रों का विकास भी किया जाएगा।

बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले

बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। नायता मुंडला बस स्टेशन के संचालन के लिए एक बड़ी बैठक होगी। शहर में एआईसीटीएसएल बसों के लिए 200 बस स्टॉप बनाने का फैसला भी हुआ। राजीव गांधी चौराहा से सब्जी मंडी तक डबल डेकर ब्रिज के लिए सर्वे होगा। विभिन्न चौराहों पर यातायात सुधार के लिए फिजिबिलिटी सर्वे कराने का फैसला लिया गया। बीआरटीएस के विभिन्न चौराहों पर फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहे से रेडिसन चौराहा (एमआर-10) तक एलिवेटेड कॉरिडोर का फिजिबिलिटी सर्वे कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।