👉 यह भी पढ़ें:
- मध्य प्रदेश BJP करेगी OBC जातियों का आंतरिक सर्वे
- नगर अध्यक्ष ने सांसद के साथ कर दिया खेला, सेवा संकल्प में जिराती के अंडर काम करेंगे लालवानी
- पिता की बात निकली तो कविता पाटीदार की आंखों से निकले आंसू
- भाजपा महिला मोर्चा के इंदौर अध्यक्ष का पद भी मंत्री खेमे में, श्रेष्ठा जोशी को मिली जिम्मेदारी
- Gen Z को लुभाने में जुटी भाजपा, युवाओं से सीधे संवाद के लिए बनाई ‘सुपर पांच’ टीम
- वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: कांग्रेस के दो अंतरे वाले फैसले पर भाजपा ने पास किया प्रस्ताव
0:00 left
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के लिए आज मतदान जारी है। बागियों से त्रस्त भाजपा ने मतदान के दिन बड़ा एक्शन लेते हुए चार नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। इन नेताओं में भाजपा के कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल भी शामिल हैं। चारों हिसार विधानसभा से निर्दलीय मैदान में हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि सावित्री जिंदल के अलावा गौतम सरदाना, तरुण जैन और अमित ग्रोवर को भी पार्टी से निकाला गया है। सबका निष्कासन छह साल के लिए किया गया है। वहीं सावित्री जिंदल से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे कुछ मालूम नहीं है। उल्लेखनीय है कि हिसार जिंदल परिवार का गढ़ है। 1968 में ओम प्रकाश जिंदल ने यहां से चुनाव लड़ा था। 1977 में ओम प्रकाश जिंदल निर्दलीय चुनाव लड़े थे। 2005 में ओम प्रकाश जिंदल के निधन के बाद सावित्री जिंदल राजनीति में आईं। वे दो बार विधायक और मंत्री रहीं। 2014 में चुनाव हारने के बाद वे राजनीति से दूर हो गई थीं।
घोड़े पर सवार होकर वोट डाले पहुंचे नवीन
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल आज हिसार में वोट डालने पहुंचे थे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे घोड़े पर सवार दिखाई दे रहे हैं। मीडिया से उन्होंने कहा कि घोड़े की सवार करना शुभ माना जाता है। मेरी मां सावित्री जिंदल हिसार के विकास के लिए बहुत कुछ करना चाहती हैं।



