कर्नाटक जमीन मामला ; सीएम सिद्धारमैया की पत्नी के भाई से पूछताछ
कर्नाटक में कथित मुडा जमीन मामले में लोकायुक्त पुलिस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री की पत्नी के भाई और जे देवाराजु से सात घंटों तक पूछताछ की है.
सीएम सिद्धारमैया की पत्नी के भाई बीएम मल्लिकार्जुन स्वामी ने मैसूर के एक गांव में देवराजू से 3.16 एकड़ जमीन खरीदी थी. बाद में उन्होंने यह जमीन अपनी बहन बीएम पार्वती को उपहार में दे दी.
👉 यह भी पढ़ें:
- Karnataka में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, परिवहन भी प्रतिबंधित
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- Siddaramaiah अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बढ़ती उम्र और राजनीति में भ्रष्टाचार का दिया हवाला
- Karnataka में निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर अब एफआईआर जरूरी, सरकार ने दिए पुलिस को आदेश
- सीएम मोहन यादव की संपत्तियों को लेकर फैलाई जा रही भ्रम की स्थिति, कृषि भूमि में नहीं हुई है कोई वृद्धि
- West Bengal Politics: TMC नेता जहांगीर खान के बाद पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन से बढ़ा था तनाव, अब क्या होगा अगला कदम?
सोशल वर्कर श्रीमई कृष्णा की ओर से की गई शिकायत के अनुसार लोकायुक्त पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसमें पार्वती अभियुक्त नंबर दो हैं जबकि सीएम सिद्धारमैया को अभियुक्त नंबर एक बनाया गया है.
यह एफआईआर तब दर्ज की गई जब कर्नाटक हाईकोर्ट ने सिद्धारमैया की उस याचिका का खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने राज्यपाल थंवरचंद गहलोत की ओर से जांच की अनुमति दिए जाने को खारिज करने की अपील की थी.देवराजू और मल्लिकार्जुन स्वामी को इस मामल में तीसरे और चौथे नंबर का अभियुक्त बनाया गया है.



