👉 यह भी पढ़ें:
- त्रिची से सिंगापुर जा रही IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 127 यात्रियों के बीच मची हलचल
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
0:00 left
त्रिची। एयर इंडिया के त्रिजी से शारजाह जा रहे विमान का हाइड्रॉलिक सिस्टम अचानक खराब हो गया। इसके कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिग से पहले विमान के ईंधन को खाली किया। इसमें सवार सभी 141 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिची से शारजाह जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट IX 613 का हाइड्रॉलिक सिस्टम अचानक खराब हो गया। यह तब हुआ जब विमान शारजाह के लिए उड़ान भरा ही था। इसके बाद पायलट उसे उतारने की कोशिश में जुट गए। दो घंटे तक विमान हवा में ही चक्कर लगाता रहा। इस दौरान उसमें सवार 141 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। काफी मशक्कत के बाद फ्लाइट को सुरक्षित त्रिची एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। विमान में खराबी का जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियां भी रन-वे पर मौजूद थीं। लैंडिंग से पहले विमान को हल्का बनाने के लिए ईंधन गिराने की बात सामने आई थी, लेकिन बताया जा रहा है कि आवासीय इलाकों को ध्यान में रखकर ऐसा नहीं किया गया।



