इजराइल का लेबनान के उत्तरी इलाके में हवाई हमला, 21 लोगों की मौत
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि उत्तरी लेबनान में इजराइल के हवाई हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है और आठ अन्य लोग घायल हो गए हैं.इजराइल के हवाई हमले उत्तरी लेबनान के एयोतो की रिहायशी इमारत पर हुए हैं. इस इलाके में ज्यादातर ईसाई लोग रहते हैं.
एयोतो उन इलाकों से काफी दूर है,जहां इसराइल हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले कर रहा है.यहां रहने वाले लोगों का कहना है इस ग्रामीण इलाके में युद्ध की वजह से विस्थापित एक परिवार रह रहा था.
इजराइली सेना ने इस हमले पर कुछ नहीं कहा है. लेकिन इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा था कि बेरूत समेत हर उस इलाके पर बेरहमी से हमला किया जाएगा जहां हिजबुल्लाह के ठिकाने हैं.
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले एक महीने से जारी इजराइल के हमले में 1700 लोगों की मौत हो गई है.
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।
इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।
विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।