HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी पर 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि रेमो, उनकी पत्नी व पांच अन्य लोगों ने एक डांस ग्रुप के साथ धोखाधड़ी की है। मामले में एक डांसर की शिकायत पर सभी के खिलाफ 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला ठाणे जिले में दर्ज किया गया।
हालांकि आरोपों पर अब रेमो ने प्रतिक्रिया दी है और इन्हें झूठा बताया है।कोरियोग्राफर, एक्टर और डायरेक्टर रेमो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा है, कई मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए हमें यह मालूम चला है कि हम लोगों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज हुई है। ऐसा दावा किया गया है कि हम लोगों ने एक डांस ग्रुप के साथ धोखाधड़ी की है। मुझे यह कहते हुए अफसोस हो रहा है कि हमारे बारे में इस तरह की खबरें प्रकाशित हो रही हैं। हम सभी से ये गुजारिश करना चाहते हैं कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं। ये सभी झूठी खबरें हैं और लोग हमें लेकर अफवाह फैला रहे हैं
रेमो डिसूजा ने लिखा , हम अपना केस समय पर छोड़ रहे हैं। इस मामले में हम अथॉरिटी का पूरा सहयोग करेंगे। उनकी मदद करेंगे जैसे कि अब तक करते आए हैं।
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने चेकिंग के दौरान दो जिंदा हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पांच पोस्टर बरामद किए हैं। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
भारत के डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले Unified Payments Interface (UPI) ने 25 अगस्त 2026 को अपने 10 साल पूरे कर लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UPI की इस उपलब्धि को भारत के डिजिटल पेमेंट सफर में एक बड़ा मोड़ बताया और लोगों से पूछा कि UPI ने उनकी जिंदगी को किस तरह आसान बनाया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में यूनिफॉर्म के साथ हिजाब (हेडस्कार्फ) पहनने की अनुमति मांगने वाली छात्रा की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि यदि किसी स्कूल का ड्रेस कोड सभी छात्रों पर समान रूप से लागू होता है, भेदभावपूर्ण नहीं है और अनुशासन व संस्थान की पहचान बनाए रखने के लिए बनाया गया है, तो छात्रों को उसका पालन करना होगा।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर की रूस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जयशंकर ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी संदेश उन्हें सौंपा। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत की।
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 25 अगस्त को शेयर मार्केट लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 188.92 अंक टूटकर 77,180.19 और एनएसई निफ्टी 82.25 अंक की गिरावट के साथ 24,136.80 पर करता नजर आया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के ऑटो सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कनाडा से अमेरिका आने वाली कारों, ट्रकों और ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की धमकी दी है। प्रस्तावित नया टैरिफ 1 जनवरी से लागू किए जाने की बात कही गई है।
दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किए जाने की खबर सामने आई है। घटना के बाद टैंकर का इंजन रूम क्षतिग्रस्त हो गया और जहाज की आवाजाही पूरी तरह रुक गई।
ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सोमवार शाम पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात की। इस अहम बैठक के दौरान पेजेश्कियान ने अमेरिका से ईरान के प्रति अपना लहजा और रवैया बदलने की अपील की।
बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। कंगना ने आशुतोष राणा, सोनू सूद, तापसी पन्नू, राखी सावंत और बाबा रामदेव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ कहा कि वह ऐसे लोगों की सलाह या ‘ज्ञान’ नहीं सुनना चाहतीं, जिन्हें वह अपनी सफलता के स्तर का नहीं मानतीं।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से हड़कंप मच गया। हाड़ोवा थाना क्षेत्र के शापुकुर इलाके में रविवार रात एक बर्फ कारखाने से अमोनिया गैस लीक होने के बाद बच्चों और महिलाओं समेत कम से कम 25 ग्रामीण बीमार पड़ गए। सभी प्रभावित लोगों को इलाज के लिए हाड़ोवा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार के मधेपुरा जिले में सावन की आखिरी सोमवारी पर प्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर में अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बनने से हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बीच किसी अफवाह के फैलने के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है।
फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीमों ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के तीन शहरों में कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की जा रही है।
महाराष्ट्र के नागपुर के गोधनी इलाके में सोमवार तड़के क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। यह घटना गोधनी स्थित जलशोधन संयंत्र में हुई, जहां गैस के संपर्क में आने के बाद कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, 40 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी भी दी गई है। सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 24 अगस्त को शेयर बाजार हरे निशान में नजर आया। बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स करीब 198 अंक चढ़कर 77,738.54 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं एनएसई निफ्टी44.25 अंक की बढ़त के साथ 24,296.25 पर कारोबार करता नजर आया।
महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई। हादसे के वक्त नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में कुल 39 बच्चों का इलाज चल रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 3:30 बजे तीसरी मंजिल पर स्थित NICU में वेंटिलेटर में धमाका हुआ, जिसके बाद आग और धुआं तेजी से फैल गया।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब सैन्य कार्रवाई से आगे बढ़कर आर्थिक मोर्चे पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक अभियान शुरू करने जा रहा है।
पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी की राजधानी कोनाक्री में भारी बारिश के बाद एक बड़े कचरे के ढेर के ढहने से भीषण हादसा हो गया। राजधानी के डार-एस-सलाम इलाके में कचरे का विशाल पहाड़ अचानक आसपास के घरों और झोपड़ियों पर जा गिरा। गिनी सरकार के मुताबिक, हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
भारतीय महिला हॉकी टीम का FIH Women’s Hockey World Cup 2026 में सेमीफाइनल तक पहुंचने का सपना टूट गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एम्स्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला गया बेहद अहम मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। भारत को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी थी, लेकिन टीम गोल करने में नाकाम रही।