राष्ट्रपति पद के  उम्मीदवार सभी लोगों की मानसिक क्षमता की जांच हो ;ट्रंप 

Date:

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सभी लोगों की मानसिक क्षमता की जांच हो ;ट्रंप

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह सोचते हैं कि राष्ट्रपति पद के सभी उम्मीदवारों को ज्ञान के परीक्षण दिमाग के काम करने की क्षमता से गुजरना चाहिए.ट्रंप ने कहा, मैं खुद भी अपने मानसिक स्वास्थ्य को सही रखने पर जोर दे रहा हूं. कमला हैरिस के बयानों पर जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, मुझे स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या नहीं है.

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मैं राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने के इक्षुक सभी लोगों के लिए ऐसी जांच की मांग करता हूं. हालांकि यह उम्र के आधार पर नहीं है.

ट्रंप ने कहा कि मैं 80 साल की उम्र के करीब हूं. हमारे पास विश्व इतिहास के कुछ महान नेता हैं जिनकी उम्र 80 साल या उससे ऊपर रही है.

इधर बीच रिपब्लिकन उम्मीदवार कमला हैरिस का कहना है कि वह विरोधियों की तरफ से फ़ैलाई जा रही सभी गलत जानकारियों का मुकाबला करने का हर संभव प्रयास करेंगी.कमला हैरिस से कहा कुछ लोग मतदान से पहले उनके बारे में गलत और भ्रामक जानकारियां फैला रहे हैं. इसीलिए मैं सभी समुदायों के बीच समय बिता रही हूं, ताकि वे सीधे तौर पर मुझे सुन और जान सकें.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाई91 एयरलाइंस की फ्लाइट में बड़ा हादसा टल गया। अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण विमान करीब चार घंटे तक हवा में ही फंसा रहा। दहशत के मारे यात्रियों के आंसू निकलने लगे। बताया जाता है कि फ्लाइट IC3401 रविवार दोपहर करीब 3 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी। इसे शाम 4.30 बजे हुबली पहुंचना था। जैसे ही विमान हुबली के पास पहुंचा, उसमें तकनीकी समस्या आ गई और पायलटों को लैंडिंग रोकनी पड़ी। स्थिति को संभालने के लिए विमान को हवा में ही उड़ाया गया, ताकि सुरक्षित लैंडिंग की तैयारी की जा सके। करीब चार घंटे तक विमान मुंडगोड, दावणगेरे और शिवमोग्गा के ऊपर चक्कर लगाता रहा। इस दौरान यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बना रहा। कई यात्री डर के कारण प्रार्थना करने लगे, जबकि कुछ लोग रोने लगे। काफी कोशिशों के बाद विमान को बेंगलुरु डायवर्ट किया गया। शाम करीब 7.30 बजे फ्लाइट ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। बताया जाता है कि विमान में 22 यात्री सवार थे।  विमान में बैठे कुछ यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बनाया है, जिसमें दिख रहा है कि यात्री डर के मारे कांप रहे थे। उनमें से कई लोग प्रार्थना कर रहे थे तो कई लोग रोने लगे थे।