👉 यह भी पढ़ें:
- ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा ‘आर्थिक हमला’! स्कॉट बेसेंट के बयान से बढ़ा तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- अरागची का फ्रांस पर तीखा हमला: ‘मानवाधिकार’ के मुद्दे पर क्यों बढ़ा विवाद?
- ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: ‘होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा नियंत्रण’, बढ़ सकता है तनाव
- नवभारत और श्री राधे संस्था का अनुबंध ही अवैधानिक, फिर कैसे मिलेंगे प्लॉट?
- होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा ऐलान: अमेरिका की 6 शर्तें पूरी होने तक नहीं खुलेगा समुद्री रास्ता, दुनिया की बढ़ी चिंता
0:00 left
समझौते को तैयार ईरान मगर धमकी स्वीकार्य नहीं ;अरागची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा है कि ईरान को समझौता करने में कोई हर्ज नहीं हैं, लेकिन समझौते धमकियों के दम पर नहीं होते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरागची ने कहा कि ईरान और अमेरिकी अधिकारियों के बीच कोई मीटिंग शेड्यूल नहीं है.
हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ईरान निष्पक्ष और न्यायसंगत बातचीत के लिए तैयार है. उन्होंने बताया है कि ईरान इस मामले में तुर्की के साथ संपर्क में बना हुआ था.
अरागची ने ये भी कहा कि ईरान ‘जंग’ और ‘समझौते’ दोनों के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि ईरान 12 दिन के जंग की तुलना में अब ज्यादा तैयार है.
उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका के हस्तक्षेप की वजह से इस बार परिस्थितियां पिछले युद्ध से बहुत अलग होंगी.



