कमला हैरिस की प्रचार टीम ने साधा ट्रंप पर निशाना
रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की न्यूयॉर्क रैली के दौरान ही कमला हैरिस के प्रचार अभियान के सदस्यों ने ट्रंप पर जुबानी निशाना साधा है.
डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के प्रचार अभियान के सदस्यों ने ट्रंप को घेरे में लेते हुए कहा, वे हमेशा वादे करते हैं और हमेशा उसे पूरा करने में नाकाम रहते हैं.


