आईपीएल के सबसे महंगे प्लेयर बने ऋषभ पंत, 27 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा, श्रेयस अय्यर भी 26.75 करोड़ में बिके

Date:

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन शुरू हो चुका है। विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा है।

इस नीलामी में कोलकाता को पिछले साल चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को भी काफी मोटी रकम मिली है। अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा है। आज के ऑकशन में लग रहा था कि अय्यर से ऊपर कोई नहीं जाएगा, लेकिन पंत ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। इन दोनों खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने रिलीज किया था। श्रेयस अय्यर को केकेआर ने रिलीज किया था, वहीं ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किया था। अब अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में और ऋषभ पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ में खरीदा है। कहा जा रहा है कि दोनों को अपनी-अपनी टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

जोस बटलर 15.75 करोड़ में बिके

इंग्लैंड के विकेटकीपर और बल्लेबाज जोस बटलर को खरीदने के लिए कई टीमें लगी रहीं। अंत में गुजरात टाइटंस ने बटलर को 15.75 करोड़ रुपये में खरीदा। पिछले सीजन तक बटलर राजस्थान रॉयल्स की टीम में थे। जोस बटलर को खरीदने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी बड़ी बोली लगाई। लखनऊ और गुजरात के बीच होड़ मची रही, लेकन अंत में गुजरात बटलर को खरीदने में सफल रही। लखनऊ ने इस खिलाड़ी के लिए 15.25 करोड़ रुपए तक बोली लगाई थी।

इन खिलाड़ियों के लिए लगी इतनी बोली

अर्शदीप सिंह– 18 करोड़पंजाब किंग्स

कगिसो रबाडा – 10.75 करोड़गुजरात टाइटंस

श्रेयस अय्यर– 26.75 करोड़पंजाब किंग्स

जोस बटलर– 15.75- गुजरात टाइटंस

मिचेल स्टार्क– 11.75 करोड़दिल्ली कैपिटल्स

ऋषभ पंत– 27 करोड़लखनऊ सुपर जायंट्स

दूसरे सेट में इतने में बिके मार्की प्लेयर्स

मोहम्मद शमी – 10 करोड़सनराइजर्स हैदराबाद

डेविड मिलर– 7.50 करोड़लखनऊ सुपर जांयट्स

यजुवेंद्र चहल– 18 करोड़पंजाब किंग्स

मोहम्मद सिराज– 12.25 करोड़गुजरात टाइटंस

लियाम लिविंगस्टोन– 8.75 करोड़रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

केएल राहुल – 14 करोड़दिल्ली कैपिटल्स

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।