अमेरिका में एक और भारतीय का दबदबा, ट्रंप ने काश पटेल को बनाया एफबीआई का नया निदेशक

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

वॉशिंगटन। अमेरिका में भारतीय मूल के एक और व्यक्ति का दबदबा बढ़ा है। नवर्निवाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने काश पटेल को फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) का नया निदेशक नियुक्त कर दिया है। न्यूयॉर्क में जन्मे पटेल का नाता गुजरात से है।

उल्लेखनीय है कि काश पटेल की मां पूर्वी अफ्रीका के देश तंजानिया से हैं और पिता युगांडा से कनाडा और फिर अमेरिका पहुचे थे। वे 1970 में कनाडा से अमेरिका आए थे। कानून की पढ़ाई करने वाले पटेल ने एक इंटरव्यू में खुद अपनी गुजराती पहचान पर गर्व के साथ बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह गुजरात मूल से आते हैं। काश पटेल ने इससे पहले ट्रंप प्रशासन में रक्षा विभाग के चीफ ऑफ स्टाफ, राष्ट्रीय खुफिया के उप निदेशक और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में आतंकवाद विरोधी के वरिष्ठ निदेशक के रूप में काम किया है। भारत में राम मंदिर बनने पर पर एक बयान को लेकर भी वे चर्चा में आए थे।

ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा था कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि कश्यपकाशपटेल फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के अगले निदेशक के रूप में काम करेंगे। काश एक शानदार वकील, इन्वेस्टिगेटर औरअमेरिका फर्स्टयोद्धा हैं जिन्होंने अपना करियर भ्रष्टाचार को उजागर करने, न्याय की रक्षा करने और अमेरिकी लोगों की रक्षा करने में बिताया है। ट्रंप ने पटेल को बढ़ते अपराध, आपराधिक गिरोहों और सीमा पार से नशीली दवाओं की तस्करी जैसे मुद्दों का काम सौंपा है। वे अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी के अधीन काम करेंगे।

राम मंदिर पर बयान से मिली थी चर्चा

काश पटेल की नियुक्ति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए उनकी योजनाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वे अमेरिका में कानून व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पटेल की नियुक्ति इस दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। 44 साल के पटेल ने 2017 में तत्कालीन ट्रंप प्रशासन के अंतिम कुछ हफ्तों में अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में भी काम किया था। काश पटेल ने अयोध्या में राम मंदिर बनने पर एक टिप्पणी करने के बाद चर्चा में आए थे। पटेल ने कहा था कि विदेशी मीडिया अयोध्या के 50 सालों की बात कर रही है, लेकिन राम मंदिर के 500 साल से भी पुराने इतिहास को भुला दे रही है। काश ने मंदिर बनाए जाने का समर्थन किया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।