महाराष्ट्र में मान-मनौव्वल के खेल के बीच बुधवार दोपहर राज्यपाल से मिलेंगे महायुति के नेता, सरकार बनाने का पेश होगा दावा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र में महायुति में मान-मनौव्वल के खेल के बीच बुधवार को सरकार बनाने का दावा पेश होने जा रहा है। महायुति के नेताओं ने बुधवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात का समय मांगा है। दोपहर 3.30 बजे महायुति के नेता राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

भाजपा के सूत्र बताते हैं कि दोपहर 1.30 बजे तक भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव होने की संभावना है। विधायक दल के नेता के चुनाव से पहले सुबह 10 बजे भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी होगी। भाजपा के पर्यवेक्षक विजय रुपाणी मंगलवार शाम मुंबई पहुंच चुके हैं। सीएम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह तो कल की बैठक के बाद पता चलेगा।

👉 यह भी पढ़ें:

बीमार शिंदे से फडणवीस की मुलाकात

कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे बीमार हैं और इन दिनों थाणे स्थित अपने घर पर आराम कर रहे हैं। मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस ने वर्षा बंगले पर उनसे मुलाकात की। इस पर क्या चर्चा हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मुलाकात के बाद फडणवीस का कोई बयान नहीं आया है।

सरकार बनने में देरी को लेकर कई चर्चाएं

महाराष्ट्र में जब से यह तय हुआ है कि भाजपा अपना सीएम बनाएगी, तब से सरकार गठन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं। दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात के बाद शिंदे का अचानक सतारा चला जाना, कई शंकाओं को बल दे रहा था। अभी भी यह तय नहीं है कि शिंदे डिप्टी सीएम बनेंगे या नहीं। उधर, अजित पवार भी मंत्रिमंडल में विभागों और मंत्रियों की संख्या को लेकर खींचतान कर रहे हैं। अब देखना यह है कि भाजपा किस तरह दोनों सहयोगी दलों को साध पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी की राजनीतिक समझ है बिल्कुल शून्य

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ को शून्य बताया और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया।

दिविना धूपर ने ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में जीते दो खिताब, बढ़ाया इंदौर का गौरव

इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अजमेर में ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-12 और अंडर-14 में खिताब जीते। उनके इस प्रदर्शन से मध्यप्रदेश टेनिस जगत में खुशी है।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का पहला खौफनाक लुक जारी

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर का खौफनाक लुक सामने आया है। यह लुक उनकी भूमिका की गंभीरता को दर्शाता है।

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते दिए

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले हैं। हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा अवधि गणना के मामले में सरकार को 4 हफ्ते का समय दिया है।

देश की राजनीति में भूचाल, राहुल गांधी ने संविधान पर किया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने वोट चोरी को संविधान पर हमला बताया और चुनाव आयोग व बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। संविधान पर बड़ा बयान देश की राजनीति में भूचाल लाया।

महाराष्ट्र में सूखे के हालात, उद्धव ठाकरे ने की विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति पर उद्धव ठाकरे ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने किसानों के लिए कर्ज माफी और पारदर्शिता की भी अपील की।

चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद विवाद के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने लिखित भाषण पढ़ा और मीडिया से बात न करने की बात कही।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1247 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया है। यह सुरक्षा कारणों से 25-26 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

रतलाम में सूखे का संकट: 35 इंच की जगह सिर्फ 23 इंच बारिश हुई

रतलाम में सूखे का संकट गहराया है क्योंकि इस साल सिर्फ 23 इंच बारिश हुई है। धोलावड़ बांध से सिंचाई के लिए पानी रोक दिया गया है।