मध्यप्रदेश सरकार ने जारी की आईएएस अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट, कोठारी-नरहरि पीएस बने, लवानिया-इलैया राजा सचिव

Date:

भोपाल। राज्य सरकार ने सोमवार को आईएएस अधिकारियों की प्रमोश लिस्ट जारी की है। नवनीत मोहन कोठारी और पी. नरहरि को पदोन्नत कर प्रमुख सचिव बनाया गया है। 16 अपर सचिव को सचिव पद पर प्रमोशन दिया गया है। 29 आईएएस को अपर सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। यह लिस्ट एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। इसके अलावा उपसचिव स्तर के 26 आईएएस अफसरों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड मंजूर किया गया है।

नई प्रमोशन लिस्ट के बाद अब सीएम सचिवालय में तीन सचिव हो गए हैं। भरत यादव पहले से सीएमओ में सचिव हैं। अब अविनाश लवानिया और इलैया राजा टी भी पदोन्नत होकर सचिव बन गए हैं। यह दोनों अभी सीएम सचिवालय में अपर सचिव हैं। नई सूची में पदोन्नत कोठारी को पुराने विभाग पर्यावरण में ही प्रमुख सचिव बनाया गया है। नरहरि प्रमुख सचिव पीएचई बनाए गए हैं।

13 जिलों के कलेक्टर भी बदले

जीएडी द्वारा जारी आदेश में जिन अफसरों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (अपर सचिव) पर पदोन्नत किया गया है उसमें उपसचिव नवीन नवकरणीय ऊर्जा वीरेंद्र कुमार, कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह, एमडी भवन विकास निगम डॉ पंकज जैन, एमडी मत्स्य महासंघ निधि निवेदिता, उप सचिव वित्त विभाग, स्वरोचिष सोमवंशी, कलेक्टर सीधी, प्रवीण सिंह अढायच, कलेक्टर सीहोर, अनुराग वर्मा, कलेक्टर सतना, प्रतिभा पाल, कलेक्टर रीवा शामिल हैं। डॉ. फटिंग राहुल हरिदास, कलेक्टर बड़वानी, राजीव रंजन मीणा, संचालक संस्थागत वित्त, दीपक आर्य, सीईओ एमपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, हर्षिका सिंह, संचालक कौशल विकास तथा आयुक्त तकनीकी शिक्षा, आशीष भार्गव (पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत), अवधेश शर्मा, कलेक्टर टीकमगढ़, कुमार पुरुषोत्तम, एमडी कृषि विपणन बोर्ड, सुभाष कुमार द्विवेदी, कलेक्टर अशोक नगर, रत्नाकर झा, उप सचिव श्रम विभाग शामिल हैं। इनके अलावा कलेक्टर उमरिया, धरणेंद्र कुमार जैन, केडी त्रिपाठी, सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल, अरविंद कुमार दुबे, कलेक्टर रायसेन, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, कलेक्टर बैतूल, केदार सिंह, कलेक्टर शहडोल, राजेश बाथम, कलेक्टर रतलाम, दिनेश कुमार मौर्य, ओएसडी सह कंट्रोलर खाद्य और औषधि प्रशासन, विवेक श्रोत्रिय, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, राजेश कुमार ओगरे, सचिव राज्य सूचना आयोग, अरुण कुमार परमार, उपसचिव मुख्यमंत्री तथा भारती जाटव, उपसचिव खनिज साधन विभाग को भी अपर सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Israel-Iran War Update: तेहरान से इस्फहान तक धमाकों की गूंज, क्या शुरू हो गया है Middle East में बड़ा युद्ध?

मध्य पूर्व में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिख रहा है। इजराइली एयरफोर्स ने दावा किया है कि उसने ईरान के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मौजूद कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।