आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, भोपाल के बिल्डर राजेश शर्मा की 250 करोड़ की 24 संपत्ति अटैच

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। आयकर विभाग ने भोपाल की त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक राजेश शर्मा की करीब 250 करोड़ की 24 प्रॉपर्टी अटैच कर ली है। आयकर विभाग ने आईजी पंजीयन और भोपाल के वरिष्ठ जिला पंजीयक को इस संबंध में पत्र भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि राजेश शर्मा के स्वामित्व वाली किसी भी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नहीं होने दी जाए।

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने पिछले दिनों त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, क्वालिटी ग्रुप, ईशान ग्रुप के संचालकों के 56 ठिकानों पर छापेमारी की थी। भोपाल के 53 और इंदौर के दो व ग्वालियर के एक ठिकाने पर हुई कार्रवाई में आयकर विभाग को 10 करोड़ रुपए कैश और 25 से ज्यादा लॉकर की जानकारी मिली थी। करीब एक सप्ताह तक चली कार्रवाई में काफी संख्या में बेनामी संपत्ति के दस्तावेज मिले थे। दस्तावेजों की जांच के बाद अब संबंधित लोगों को समन जारी किए जा रहे हैं। आयकर विभाग को आशंका है कि छापे की कार्रवाई के बाद शर्मा अपनी प्रॉपर्टी इधर-उधर कर सकता है, इसीलिए उसकी संपत्ति के पंजीयन पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखे गए हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

रायपुर के खनन कारोबारी भी तलब

आयकर विभाग ने रायपुर के खनन कारोबारी महेंद्र गोयनका को भी बयान के लिए समन जारी किया था। गोयनका राजेश शर्मा से सीधा ताल्लुक रखते हैं। गोयनका पर आरोप है कि भोपाल में सेवनिया गौड़ इलाके में खरीदी गई जमीन के मामले में उनके द्वारा 50 करोड़ रुपए का नकद पेमेंट किया गया है। यह काम राजेश शर्मा के माध्यम से किया है। इसलिए गोयनका से विभाग की टीम पूछताछ कर रही है।

प्रदेश के कई बड़े अफसर भी घेरे में

राजेश शर्मा पर छापे के बाद प्रदेश के कई बड़े अफसरों के नाम भी सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन अफसरों की मिलीभगत से राजेश शर्मा ने अपना साम्राज्य खड़ा किया। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने रविवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर आरोप लगाए थे। कटारे ने कई दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि इकबाल सिंह बैंस ने अपने और परिवार के नाम से कुणाल बिल्डर से सेवनिया गौड में जमीन खरीदी है, जबकि ये इलाका भोपाल के ग्रीन बेल्ट इलाके में आता है। यह वही जगह है जहां पर कुणाल बिल्डर और राजेश शर्मा के जॉइंट वेंचर का सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।