सौरभ शर्मा मामले में दतिया के कांग्रेस विधायक का पूर्व गृह मंत्री पर निशाना, घोटाले में शामिल होने का लगाया आरोप

Date:

भोपाल। आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में अब दतिया के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भी कूद पड़े हैं। भारती ने एक वीडियो जारी कर डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम लिए बगैर कहा कि परिवहन विभाग के घोटाले के सूत्र पूर्व गृह मंत्री से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के लिए सब कुछ जानते हुए पत्र लिखा है। इसके बाद जबरन उसकी पोस्टिंग उनके विधानसभा क्षेत्र के बैरियर पर की गई थी। इससे जाहिर है कि वह इसमें शामिल हैं।

भारती ने कहा कि भाजपा के पास वॉशिंग मशीन है पर कोई भी मशीन पूर्व गृहमंत्री के भ्रष्टाचार को नहीं धो पा रही है। उनका असली चेहरा अब जनता के सामने आ रहा है। इसीलिए दतिया विधानसभा की जनता ने उनको ठुकराया है। भारती ने कहा कि हम जानते हैं कि पूर्व गृह मंत्री का चेहरा भ्रष्ट, बेईमान और चारित्रक पतन का है। उनके इन्हीं कामों का नतीजा है कि आज भाजपा प्रदेश में उनको ढोने के लिए मजबूर है। भारती ने कहा कि प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री पर भ्रष्टाचार के अनेक गंभीर मामले हैं। ई-टेंडरिंग, हनी ट्रैप समेत अब परिवहन विभाग का भ्रष्टाचार भी उजागर हुआ है। इसमें जो सूत्र सामने आया है वह मुख्य रूप से सौरभ शर्मा है। यह पूर्व गृहमंत्री से जुड़ा नाम है। इसकी अनुकम्पा नियुक्ति के लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लिखा और उसकी नियुक्ति अपने विधानसभा क्षेत्र के चिरुला बैरियर पर कराई थी। मंत्री रहते वे भ्रष्टाचार करते रहे हैं। अभी उनके और भ्रष्टाचार उजागर होंगे।

आरटीआई एक्टिविस्ट ने भी लगाए थे आरोप

इससे पहले आरटीआई एक्टिविस्ट संकेत साहू ने आरोप लगाया था कि ग्वालियर में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की नियुक्ति की अनुशंसा तत्कालीन मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की थी। इस संबंध में उन्होंने एक पत्र भी जारी किया था। इसमें 2016 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के लेटर हैड पर सौरभ शर्मा की अनुकंपा नियुक्ति के लिए अनुशंसा करने का जिक्र है। साहू ने इसे लेकर 27 दिसंबर को लोकायुक्त से शिकायत की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की बड़ी बैठक, अब हर 20 दिन में होगी समीक्षा

यमुना की सफाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक बड़ी बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि यमुना को साफ करने वाले मिशन के लिए केवल संतोषजनक कार्य से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसके लिए सटीक रिजल्ट भी आने चाहिए। अब हर 20 दिन में सफाई कार्यों की समीक्षा की जाएगी।