वाइरल पर्सन…एक बंदा था – नाम प्रीतिश नंदी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

वाइरल पर्सन…एक बंदा था – नाम प्रीतिश नंदी
अब नहीं रहा। विज्ञापन की दुनिया से आया था और तब आया था जब इंटरनेट, सोशल मीडिया, प्राइवेट चैनल आदि नहीं थे। ओटीटी आदि का तो सवाल ही नहीं।
ग़ज़ब का इंफ्लुएंसर था बंदा। एकदम ओरिजिनल। मास्टरपीस, जिसका कोई डुप्लीकेट नहीं बन सका। अनोखा प्रयोगधर्मी, कामयाबी के लिए किसी भी लेवल तक जा सकनेवाला। शब्दों का जादूगर। जितना प्रभावी लिखने में था, उतना ही बोलने में भी। जितना प्रभावी दिखने में, उतना ही काम के मामले में। स्टाइलिश और डेशिंग। हमेशा सिंगल पीस ओरिजिनल रहा। क्लीन शेव्ड था, फिर स्टाइलिश फ्रेंच कट दाढ़ी रखी। कभी खिजाब लगाकर जवान दिखने की कोशिश नहीं की। बाल गिरने लगे तो सिर घुटवा लिया और खलनायक शेट्टी के हेयर स्टाइल में आ गए।
कभी नैतिक/अनैतिक के झगड़े में नहीं पड़ता, सही/ग़लत का बतंगड़ खड़ा नहीं करता। सबसे बराबरी से मिलता, हर जगह अपने काम (और समय) का अच्छा दाम पाने के हुनर का महारथी था। सबसे मिलता और आंखें, कान और दिमाग़ खुला रखकर मिलता। जिससे मिलता, वह दीवाना हो जाता। अफवाहें होतीं कि वे अनुपम खेर के साथ शराब पी रहे थे, नीना गुप्ता के साथ लांग ड्राइव पर थे, महाभारत की द्रोपदी को जूलरी शॉप लेकर गए थे और वहां से महाबलेश्वर के रास्ते पर थे।
साल 1981 का कोई समय। मैं धर्मयुग में कुछ था, वे द इलेस्ट्रेटेड वीकली के संपादक बनकर टाइम्स ग्रुप में आये थे। मुम्बई वीटी के ठीक सामने टाइम्स ऑफ इंडिया की बिल्डिंग के चौथे माले (फ्लोर) पर वीकली, धर्मयुग और माधुरी के दफ्तर लगे हुए थे। उनके बीच चार फीट का लकड़ी का डिवाइडर था। आते जाते दीदार होते थे, पर बात करने का कोई कारण और हिम्मत नहीं थी। टाइम्स ग्रुप में समीर जैन, वाइस प्रेसिडेंट थे और उनका जलवा शुरू हुआ ही था। उनके खास ही नहीं, नंदी उनके खासमखास बनकर आये थे। सीधे संपादक बनकर। जिस पत्रिका में कभी खुशवंत सिंह का जलवा था, वहां प्रीतिश नंदी थे। नंदी बिहार में जन्मे बंगाली अभिजात्य थे। एड एजेंसी में कॉपीराइटर, कवि, चित्रकार। सबको समान स्नेह और इज्जत देते थे।
प्रीतिश नंदी ने आते ही वीकली का लेआउट और डिजाइन बदल। फिर कंटेंट। साथ ही अपने ऑफिस का डिजाइन भी। बड़े से केबिन में बड़ी सी टेबल और सामने दर्जन भर कुर्सियों को उन्होंने हटवा दिया और दीवार की तरफ मुंह करके बैठने लगे। मुझ जैसे गांवठी ने पहली बार देखा कि कोई संपादक लोगों से मुखातिब नहीं, दीवार की तरफ मुंह करके बैठता है।
टाइम्स ग्रुप में नंदी की तूती बोलने लगी थी। उनके आभामंडल में फिल्मफेयर सबसे पहले आया। कुछ समय बाद वे टाइम्स समूह के सबसे पावरफुल संपादक माने जाने लगे। और देखते देखते पूरे टाइम्स प्रकाशन समूह के पब्लिकेशन डायरेक्टर टाइप कुछ हो गए। जो पद था ही नहीं,वह बनाया गया।
…और फिर खबर आई कि वे ‘टाइम्स’ छोड़ गये।
बंदे ने जो किया, शिद्दत से किया। नहीं किया तो नहीं किया।जैसा चाहा, वैसा ही किया। किसी को बेइज्जत करके, धोखा देकर नहीं किया। धीरूभाई अंबानी से मिले तो ये बात कन्विंस करा कर कि अखबार निकालो। निकलवा भी दिया। बाल ठाकरे से मिले तो कहा कि यहां तो सब मराठीभाऊ हैं, इसीलिए दिल्ली में तुमको कोई पूछता नहीं। पता नहीं, क्या और कैसी पट्टी पढ़ाई बालासाहब ठाकरे को, कि प्रीतिश नंदी को शिवसेना ने राज्य सभा में भिजवा दिया। छह साल दिल्ली के अशोका रोड के बंगले में रहे।
प्रीतिश नंदी ने किसी को कोई काम करने से नहीं रोका। खुद ने भी क्या क्या नहीं किया? फिल्में बनाईं, एनजीओ बनाया, जिम खोला, पेंटिंग की, साहित्य लिखा और संपादित किया, अनुवाद किये, पीआर कंपनी खोली, कॉर्पोरेट हाउस बनाया,नई नई कारें और घर बनाये। शिक्षक के बेटे ने करोड़ों कमाए और अहंकार नहीं आने दिया। आपा नहीं खोया। अतिरिक्त गुरूर नहीं रखा और 73 की उम्र में फानी दुनिया को बाय बाय कह दिया।

अलविदा प्रीतिश नंदी सर।

9 जनवरी 2025

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।