सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 208.17 अंक उछला, निफ्टी में 67.85 अंक की तेजी

Date:

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 10 फरवरी को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स कारोबार 208.17 अंक की तेजी के साथ 84,273.92 पर और एनएसई निफ्टी 67.85 अंक की उछाल के साथ 25,935.15 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के कारोबार के दौरान मीडिया इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की तेज़ी दर्ज की गई, जबकि ऑटो इंडेक्स 1 फीसदी मजबूत हुआ। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी में इटरनल, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड कॉर्प और एमएंडएम के शेयरों में तेजी रही। दूसरी तरफ श्रीराम फाइनेंस, एचसीएल टेक, डॉ रेड्डीज लैब्स, बजाज फाइनेंस और टाटा कंज्यूमर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों में सबसे अधिक 5.19% की बढ़ोतरी इटर्नल के शेयरों रही, जबकि टाटा स्टील के शेयरों में 2.89% का उछाल आया है। इसके बाद एमएंडएम के शेयरों में 1.79% और पावर ग्रिड के शेयरों में 1.69% की अच्छी बढ़त देखने को मिली है। टेक महिंद्रा के शेयरों में 1.66% का उछाल दर्ज किया गया है। इसके विपरित एचसीएल टेक के शेयर में सबसे ज्यादा 1.86% की गिरावट रही। बजाज फाइनेंस में 1.80% की गिरावट आई है। इसके बाद भारती एयरटेल में 1.36% और एशियन पेंट्स में 0.77% की गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी बैंक के शेयर भी 0.55% की गिरावट के साथ बंद हुए।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related