मुंबई। एक्टर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर चाकू से हमला करने वाले संदिग्ध को आज पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया है। पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह वही आरोपी है जिसने सैफ पर हमला किया था।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिस शख्स को हिरासत में लिया है, उसके पास से वैसा ही बैग बरामद हुआ है, जैसा सैफ के अपार्टमेंट की सीसीटीवी में कैद संदिग्ध के पास था। लेकिन अभी यह कंफर्म नहीं है कि यह वही शख्स है। बहुत संभव है कि इस शख्स का चेहरा और कद-काठी उस हमलावर से मिलता जुलता हो। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिस शख्स को हिरासत में लिया है, उस पर पहले भी हाउसब्रेकिंग (घर में जबरन घुसने) के आरोप लग चुके हैं। पुलिस ने सैफ अली खान के घर में हुई वारदात के बाद तीन और संदिग्धों को हिरासत में लिया है, उनसे भी पूछताछ जारी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बिगड़े बोल, सैफ अली खान पर हमले के मामले में कहा-अच्छा है कचरा हटा देना चाहिए
- सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शनिवार देर रात मुंबई पुलिस ने किया खुलासा
- सैफ अली खान पर हमले से पहले आरोपी ने मांगे थे एक करोड़ रुपए, मेड ने एफआईआर में बताई पूरी घटना
- एक्टर सैफ अली खान के घर देर रात घुसा बदमाश, धारदार हथियार से किया हमला, लीलावती अस्पताल में चल रहा इलाज


