खनिज माफियाओं के चहेते प्रभारी खनिज अधिकारी नामदेव की शिकायत भोपाल पहुंची, निलंबित कर कार्रवाई करने की मांग

Date:

इंदौर। खनिज माफियाओं को लाभ पहुंचाकर प्रदेश सरकार को 140 करोड़ का चूना लगाने वाले प्रभारी खनिज अधिकारी जयदीप नामदेव की शिकायत अब भोपाल पहुंच गई है। प्रमुख सचिव खनिज साधन विभाग, कार्यालय प्रमुख, संचालक भौमिकी तथा खनि कर्म मध्यप्रदेश भोपाल को 24 जनवरी को की गई शिकायत में नामदेव को तत्काल निलंबित करने की मांग की गई है। शिकायत में कहा गया है कि नामदेव का ट्रांसफर सीधी होने के बाद भी उसे रिलीव नहीं किया जा रहा है।

शुभम डाबोदिया द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि जयदीप नामदेव, सहायक खनिज अधिकारी जिला इंदौर को संभागायुक्त इंदौर दीपक सिंह द्वारा पत्र क्रमांक /366/2/ स्थापना 12024 -इंदोर दिनांक 8/11/2024 में अवैध उत्खनन के मामले में लापरवाही करने पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। 18/11/2024 को उपरोक्त मामले में आयुक्त महोदय के सामने स्पष्टीकरण का जवाब पेश किया गया। आयुक्त द्वारा स्पष्टीकरण समाधानकारक नहीं होने से प्रकरण आगामी कार्यवाही हेतु कार्यालय की स्थापना शाखा को अंतरित किया है। इस तरह जयदीप नामदेव, सहायक खनिज अधिकारी इंदौर पर दोषसिद्ध हो गया है और दंडादेश दिया जाना शेष है।

माफियाओं को 140 करोड़ का लाभ पहुंचाया

शिकायत में यह भी कहा गया है कि बारोली तहसील मल्हारगंज इंदौर खसरा 3/1/2 व 3/1/1/2 क्षेत्र पर खनिज माफियाओं को नियम विरुद्ध जाकर अपने पद का दुरुपयोग कर अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए खनिज माफियाओ को 140 करोड़ का लाभ पहुंचाया। इससे सरकार की छवि भी धूमिल हुई है। इसकी जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनकर विभागीय जांच जरूरी है।

दोष सिद्ध होने के बाद भी बना है प्रभारी

शिकायत में यह सवाल भी उठाया गया है कि एक दोषी अधिकारी को प्रभारी बना दिया गया। इसमें शर्मिला ठाकुर अवर सचिव म.प्र. शासन खनिज साधन विभाग मंत्रालय का आदेश क्रमांक एफ 1/13/0001 /2023 / MKD-12 भोपाल दिनांक 03/10/2023 का हवाला दिया गया है। इसमें खनिज निरीक्षकों के पदनाम सूची के क्रमांक 18 में जयदीप नामदेव का सहायक खनिज अधिकारी पदनाम- बिंदु (4) उच्चतर पदनाम प्रदान की सेवा संबंधी शर्त 5. में यदि किसी अधिकारी के विरुद्ध कोई विभागीय जांच / प्रकरण आदि लंबित हो तो संबंधित अधिकारी को उच्चतर पद का प्रभार न देने का आदेश है।अत: जयदीप नामदेव को दिया गया उच्चतर पदनाम उपरोक्त नियम आदेश से वापस लिया जाना होगा।

दावे के साथ कह रहा ट्रांसफर रुकवा लूंगा

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जयदीप नामदेव सबको दावे के साथ कह रहा है कि वह अपना ट्रांसफर रुकवा लेगा। जबकि शर्मिला ठाकुर अवर सचिव म.प्र. शासन खनिज साधन विभाग मंत्रालय द्वारा 14 जनवरी 25 को उसका ट्रांसफर करते हुए तत्काल सीधी ज्वाइन करने को कहा गया था। इसके बावजूद उसने स्थानांतरण आदेश का पालन नहीं किया। जयदीप नामदेव संभागायुक्त महोदय के समक्ष दोषसिद्ध होना पाया गया है और बारोली मामले की जांच जारी है। ऐसे में उसका पद पर बने रहना खनिज माफियाओं को लाभ पहुंचाने साथ ही सरकार को भारी राजस्व का नुकसान पुहंचाना भी है।

शिकायतकर्ता को खनिज माफियाओं से धमकी

बारोली के खनिज माफियाओं को लाभ पहुंचाने वाले प्रभारी खनिज अधिकारी जयदीप नामदेव की शिकायत करने वाले शुभम दाबोडिया के अब लगातार धमकी मिल रही है। शिकायकर्ता शुभम दाबोडिया ने बताया कि मुझे लगातार खनिज माफियाओं की तरफ से धमकी मिल रही है। अक्षय भैया 7869707070 का एक बार धमकी का फोन आया। इसके बाद बीबी केबिन यादव पाल नाम से गूगल पर सेव नंबर 9285592833 से 11 बार फोन आया, जो कि खनिज माफिया गौरव पाल के भाई हैं। हर बार यही कहा जा रहा है कि शिकायत वापस नहीं ली तो जान से मार देंगे। इससे भयभीत होकर मैंने इनका नंबर ब्लॉक कर दिया है। खनिज माफियाओं के कई गुंडे घर पर भी धमकी देकर जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अहमदाबाद। आईपीएल 2026 के तहत सोमवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके जवाब में गुजरात की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 100 रनों पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में 101 रन बनाए जीटी ने टॉस जीतकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच के अनुरूप गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक और विदर्भ क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज दानिश मालेवार के साथ धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद की थी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह अपने शुरुआती कुछ विकेट नहीं बचा पाई। दानिश मालेवार दूसरे ओवर में रबाडा की गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। क्विंटन डी कॉक तब आउट हुए जब मुंबई इंडियंस का स्कोर 25 रन था और सूर्यकुमार यादव का तीसरा विकेट 44 रन के कुल स्कोर पर गिरा। पावर प्ले खत्म होने से पहले ही मुंबई इंडियंस ने अपने 3 विकेट गंवा दिए। दूसरी ओर नमन धीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को अच्छा स्कोर बनाने में मदद की। तिलक वर्मा आज मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रहे, उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में असाधारण प्रदर्शन किया और अंत तक बिना आउट हुए शतक बनाया। गुजरात टाइटन्स के रबाडा ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवरों में सिर्फ 33 रन देकर 3 विकेट लिए। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। 100 रनों पर ही सिमट कर रह गई गुजरात 200 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए उतरी जीटी की टीम बिल्कुल भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। टीम का कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। साई सुदर्शन 0 रन पर आउट हुए, कप्तान शुभमन गिल 14 रन, जॉस बटलर 5 रन, ग्लेन फिलिप्स 6 रन, तेवतिया 8 रन। वॉशिंगटन सुंदर इन सबसे अच्छे साबित हुए, उन्होंने 26 रन बनाए। 15.5 ओवर में 100 रन बना के पूरी टीम आउट हो गई और मुंबई इंडियंस ने 99 रन से जीत हासिल की। होम ग्राउंड पर जीटी की यह अभी तक सबसे बड़ी हार है।